Pune School Girl Viral Video: 21 जुलाई 2025 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे पुणे और महाराष्ट्र को दहला दिया है। सोशल मीडिया पर Pune School Girl Viral Video तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक सिरफिरे युवक ने स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग लड़की को चाकू की नोंक पर धमकाया। गनीमत रही कि समय पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला।

स्कूल से लौटते वक़्त घटी खौफनाक घटना

शनिवार शाम करीब 4 बजे की ये घटना है जब पीड़िता स्कूल से घर लौट रही थी। उसी दौरान मोहल्ले का एक युवक, जो एकतरफा प्रेम में पागल था, रास्ता रोककर खड़ा हो गया। लोगों ने जब पास आने की कोशिश की तो युवक ने जेब से चाकू निकाल लिया और लड़की को मारने की धमकी देने लगा। यह घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इसे भी पढ़े

स्थानीय लोगों और पुलिस की सूझबूझ से बची जान

इस पूरी घटना की सूचना जब सतारा पुलिस को दी गई तो तुरंत सिटी पुलिस स्टेशन की खुफिया शाखा के कांस्टेबल सागर निकम और उनके साथी धीरज मोरे मौके पर पहुंचे। लगभग 10 मिनट तक आरोपी को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वह नहीं माना तो एक कांस्टेबल ने उसका ध्यान भटकाया और दूसरे ने पीछे से जाकर उसका हाथ पकड़ लिया। लड़की को तुरंत उसकी पकड़ से छुड़ाया गया।