सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटा सा वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अकेला पेंगुइन अपनी कॉलोनी से दूर बर्फ पर चलता हुआ दूर दिख रहे पहाड़ों की तरफ निकल जाता है। इंटरनेट ने इसे Nilhist Penguin Meme नाम दे दिया है। लोग इसे “जिंदगी से परेशान”, “अलग रास्ता चुनने वाला” और “एक्सिस्टेंशियल क्राइसिस” का सिंबल मानकर शेयर कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि असल में वीडियो में हो क्या रहा है, और क्या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक वजह है?

Viral Nilhist Penguin का असली वीडियो कहां से आया? पहाड़ों की तरफ क्यों बढ़ा कदम

इस वायरल क्लिप की शुरुआत किसी नए डॉक्यूमेंट्री से नहीं, बल्कि 2007 की मशहूर डॉक्यूमेंट्री Encounters at the End of the World से जुड़ी बताई जाती है। इसमें एक Adélie पेंगुइन अचानक अपनी सामान्य दिशा छोड़कर समुद्र से दूर अंदर की तरफ निकल जाता है। खास बात यह है कि यह पेंगुइन अपने ग्रुप से अलग होकर अकेला चल रहा होता है।

आमतौर पर Adélie पेंगुइन अपने ब्रीडिंग ग्राउंड और खाने के स्रोत के पास ही रहते हैं। वे समुद्र के करीब रहकर मछलियों और दूसरी चीजों पर निर्भर होते हैं। ऐसे में बर्फीले मैदानों को पार करके पहाड़ों की ओर जाना बहुत असामान्य माना जाता है।

इंटरनेट पर लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। कोई इसे “अपनी मंजिल खुद चुनने वाला” कह रहा है, तो कोई इसे “सब छोड़कर निकल जाने वाला” पेंगुइन मान रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो सिर्फ एक क्लिप नहीं रहा, बल्कि लोगों के लिए एक इमोशनल स्टोरी बन गया है।