Lishalliny Kanaran sexually assault: आपको बताते चले की मलेशिया की एक बड़ी मॉडल लिशालिनी कनारन ने अपने साथ हुए एक दर्दनाक अनुभव को दुनिया के सामने लाकर सनसनी फैला दी है। यह घटना 21 जून 2025 को मलेशिया के सेपांग स्थित Mariamman मंदिर की है, जहां एक भारतीय मूल के पुजारी ने कथित रूप से उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया। लिशालिनी ‘Miss Grand Malaysia 2021’ का खिताब भी जीत चुकी हैं।

Malaysian model Lishalliny Kanaran sexually assault: मॉडल ने इंस्टाग्राम पर बयां की पीड़ा

लिशालिनी कनारन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विस्तृत पोस्ट के माध्यम से अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने लिखा कि वह पूजा-पाठ में बहुत पारंगत नहीं थीं, इसलिए मंदिर जाती थीं ताकि आध्यात्मिक जुड़ाव बना सकें। वहां एक पुजारी हमेशा उन्हें पूजा की विधियों के बारे में समझाता था।

“पवित्र जल” और “आशीर्वाद” के नाम पर बुलाया

Lishalliny Kanaran sexually assault: मलेशिया की मॉडल लिशालिनी कनारन, मंदिर परिसर में हाथ जोड़े हुए, बैकग्राउंड में दक्षिण भारतीय मंदिर की सजावट
Miss Grand Malaysia लिशालिनी कनारन ने मंदिर में हुए यौन शोषण का खुलासा करते हुए आरोपी पुजारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

21 जून की उस सुबह, जब वह मंदिर गईं तो पुजारी ने उनसे कहा कि वह उनके लिए भारत से लाया गया पवित्र जल और रक्षा सूत्र लाया है, जो आशीर्वाद के रूप में उन्हें दिया जाएगा। चूंकि शनिवार को मंदिर में काफी भीड़ थी, पुजारी ने उन्हें अनुष्ठान के लिए इंतजार करने को कहा।

इसे भी पढ़े

फिर जो हुआ, उसने चौंका दिया

करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद पुजारी ने उन्हें मंदिर के पीछे स्थित कार्यालय में बुलाया। वहां उसने एक तेज खुशबू वाला पानी उनके चेहरे पर छिड़कना शुरू किया, जिससे उनकी आंखें खुलना मुश्किल हो गईं।