ISKCON Restaurant Viral Video: 21 जुलाई 2025 को लंदन स्थित ISKCON के गोविंदा रेस्टोरेंट से जुड़ा एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को रेस्टोरेंट के अंदर बैठकर चिकन खाते हुए देखा गया, जबकि यह रेस्टोरेंट पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिए जाना जाता है। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि दुनियाभर के ISKCON अनुयायियों में नाराजगी फैल गई और इस घटना को जानबूझकर आस्था को चोट पहुंचाने वाला बताया जा रहा है।

ISKCON Restaurant Viral Video ने क्यों मचाया बवाल?

इस वीडियो में एक अफ्रीकी-ब्रिटिश मूल का व्यक्ति लंदन स्थित गोविंदा रेस्टोरेंट में दाखिल होता है और स्टाफ से पूछता है कि क्या यहां मांस मिलता है। स्टाफ द्वारा स्पष्ट जवाब “न मांस, न प्याज, न लहसुन” देने के बावजूद, वह व्यक्ति एक KFC चिकन बकेट निकालता है और वहीं बैठकर खाने लगता है। यह दृश्य न केवल धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाला था, बल्कि इसे एक सोची-समझी उकसावे की हरकत भी माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े

सोशल मीडिया पर बढ़ता आक्रोश