Child Playing With Giant Python: आपको बताते चले की 10 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया। वीडियो में एक मासूम बच्चा एक खतरनाक और विशाल अजगर के साथ खेलता दिख रहा है। यह दृश्य जितना रोमांचक है, उतना ही डरावना भी है।
Child Playing With Giant Python Viral Video: वीडियो में नजर आया हैरान कर देने वाला दृश्य
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा मोटे और लंबे अजगर के ऊपर चढ़ा हुआ है। अजगर धीरे-धीरे जमीन पर रेंग रहा है और बच्चा उसकी पीठ पर बैठकर झूले जैसा आनंद ले रहा है। कुछ ही पलों में वह अजगर के मुंह के पास पहुंच जाता है और अपने नन्हें हाथों से अजगर के जबड़े पकड़ लेता है।
यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड की गई है। वीडियो से साफ है कि बच्चा अजगर से बिलकुल नहीं डर रहा, बल्कि उसे खिलौने की तरह ट्रीट कर रहा है। परंतु यह नज़ारा किसी की भी रूह कंपा देने वाला है।






















