Bike Stunt Viral Video: आपको बताते चले की 24 जुलाई 2025 को एक खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपनी बाइक पर स्टॉपी स्टंट दिखाने की कोशिश करता है। लेकिन एक पल में ही सब उल्टा पड़ जाता है और स्टंट उसे भारी पड़ जाता है। रील में हीरो बनने की चाहत में युवक सड़क पर गिर जाता है और पीठ पर बाइक गिरने से गंभीर रूप से घायल हो जाता है।
रील्स और लाइक्स का जूनून बना खतरा
आजकल सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की होड़ में लोग अपनी जान तक दांव पर लगाने लगे हैं। लाइक्स और फॉलोअर्स की चाह में ऐसे स्टंट्स करना आम हो गया है। इस वायरल वीडियो में यही जुनून नजर आता है। युवक ने स्टंट करते हुए अपनी बाइक का पिछला पहिया ऊपर उठाने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत वह जमीन पर गिर गया।
Bike Stunt Viral Video में दिखा हादसे का नजारा
वीडियो की शुरुआत में साफ दिखता है कि सड़क खाली है और युवक बाइक से तेजी से आता है। अचानक वह स्टॉपी मारता है यानी आगे का पहिया जमीन से उठा रहता है और पीछे का ऊपर। लेकिन इस प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और वह पीछे गिर जाता है।
वीडियो के अगले हिस्से में वही युवक अस्पताल के बेड पर लेटा नजर आता है। यह ट्रांजिशन दिखाता है कि रील बनाने की कोशिश कितनी महंगी पड़ सकती है।






















