Anjali Arora Latest Video: सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। हाल ही में अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हनी सिंह के पॉपुलर गाने ‘मनी मनी’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। नीली ड्रेस में उनके स्टाइलिश डांस मूव्स ने जहां एक तरफ कई फैंस का दिल जीत लिया, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर विवाद भी खड़ा कर दिया।

Anjali Arora New Video पर लोगों का गुस्सा क्यों फूटा?

दरअसल, देश इस समय पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद गहरे शोक में है। ऐसे संवेदनशील समय में अंजलि अरोड़ा का यह चुलबुला और मस्ती भरा वीडियो कुछ लोगों को खटक गया। कई यूजर्स ने उनकी टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए वीडियो को ‘संवेदनहीन’ करार दिया।

एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए कमेंट किया, “चार दिन रुक जातीं तो क्या बिगड़ जाता?” वहीं दूसरे ने कहा, “ये सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया गया है, थोड़ा संवेदनशील बनना चाहिए।” सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा के खिलाफ नकारात्मक प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

इसे भी पढ़े

Anjali Arora Viral Video अंजलि अरोड़ा के फैंस ने किया समर्थन

Anjali Arora Viral Video हालांकि, हर किसी की राय नकारात्मक नहीं थी। अंजलि के कई फैंस ने उनका जमकर समर्थन किया। समर्थकों का कहना है कि एक कलाकार को अपनी कला और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का पूरा अधिकार है, और उसे किसी घटना के चलते चुप रहने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

एक फैन ने लिखा, “अंजलि का काम है लोगों का मनोरंजन करना, उन्हें ट्रोल करना सही नहीं।” वहीं दूसरे ने कहा, “नेगेटिविटी फैलाने से बेहतर है कि हम सब पॉजिटिव सोचें।”