Udne Ki Aasha Written Update 25 April 2025: स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘उड़ने की आशा’ (Udne Ki Aasha) में हर दिन नए-नए ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। 25 अप्रैल 2025 के एपिसोड में देशमुख परिवार में एक बड़ा तूफान आने वाला है। रोशनी की मां कृष को लेकर घर पहुंचेगी, जिससे पूरे परिवार में हलचल मच जाएगी।
आज के एपिसोड की शुरुआत सायली के अपमान से होगी। अपनी सास द्वारा ताना सुनने के बाद सायली खुद को असुरक्षित महसूस करेगी। इसी बीच, सचिन सायली को प्यार और भरोसे का एहसास दिलाएगा और उसे कहेगा कि चाहे कोई उसे महत्व दे या न दे, वह हमेशा उसके साथ रहेगा। सचिन सायली को आराम करने की सलाह देता है, ताकि वह जल्दी ठीक हो सके।
Udne Ki Aasha Written Update 25 April 2025 आज का धमाकेदार एपिसोड
दूसरी ओर, रेणुका के गले में संक्रमण हो जाने से वह बोलने में असमर्थ हो जाएगी। परेश रेणुका के लिए आयुर्वेदिक जूस बनाता है ताकि उसकी आवाज ठीक हो सके। मजेदार मोड़ तब आता है जब सचिन अपनी मां की चुप्पी का मजाक उड़ाता है। वह कहता है कि अब वह शांति से पक्षियों की आवाजें सुन सकता है। परेश और सचिन दोनों रेणुका की स्थिति का मजाक बनाते हैं, जबकि रेणुका गुस्से में कुछ भी बोलने में असमर्थ रहती है।
तेजस के शोरूम में भी दिलचस्प वाकया होगा। एक ग्राहक माइक्रोवेव लेने आता है, लेकिन आराम करते-करते वहीं सो जाता है। तेजस उसे उठाकर बाहर भेजता है। उधर, रोशनी खाना बनाने से बचने के लिए तेजस के शोरूम में खाना ले आती है। दोनों शोरूम में साथ में वक्त बिताते हैं और घर के कामों से दूर रहते हैं।















