Skip to main content
Samastipur News

Anupama Upcoming Story: अनुपमा शो में आने वाला जबरदस्त ट्विस्ट, गांव में खुलने वाला है काला राज!

Anupama Upcoming Story: अनुपमा शो में आने वाला नया गांव वाला ट्रैक दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा रहा है। रूपाली गांगुली का शानदार प्रदर्शन और राजन शाही का दमदार निर्देशन शो को नई ऊंचाई दे रहा है।

Updated at :
Anupama Upcoming Story: अनुपमा शो में आने वाला जबरदस्त ट्विस्ट, गांव में खुलने वाला है काला राज!
Anupama Upcoming Story: अनुपमा शो में आने वाला जबरदस्त ट्विस्ट, गांव में खुलने वाला है काला राज! (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Anupama Upcoming Story: Star Plus का लोकप्रिय शो ‘Anupama’ दर्शकों के बीच एक बार फिर चर्चा में है। इस शो की कहानी एक ऐसी औरत की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है जो हर मुश्किल हालात में भी हार नहीं मानती। रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के दमदार अभिनय ने इस किरदार को नई पहचान दी है, और दर्शक उनके जज़्बे को खूब सराह रहे हैं।

नए नए अंदाज से इस शो के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए मेकर्स और एक्टर बहुत कड़ी मेहनत करते है और अपने कलाकारी से इस शो में जान डालते हैं। ईश शो को लेकर न केवल औरतों में बल्कि पुरुष भी इसे शौक और चाह से देखते हैं।

Anupama Upcoming Story: गांव में खुलने वाला है बड़ा कांड

वर्तमान ट्रैक में अनुपमा और उसकी टीम गांव पहुंच चुकी है, जहां एक प्रकाश भाऊ नाम के आदमी के घिनौने कृत्यों का पर्दाफाश करने की कोशिश जारी है। प्रकाश भाऊ लड़कियों को फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाता है और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता है। कई लड़कियां रहस्यमय तरीके से गायब हो चुकी हैं, और अब अनुपमा और देविका इस केस की सच्चाई सामने लाने में जुटी हैं।

Anupama Upcoming Twist: सरिता बनेगी अनुपमा के खिलाफ?

आने वाले एपिसोड में कहानी और भी दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। सरिता अब अनु के खिलाफ ज़हर उगलती नजर आएगी। वह प्रकाश से कहेगी कि “भारती का इलाज करवाया जाए ताकि वह दोबारा चल सके।” इस दौरान प्रकाश सरिता को अपने साथ रहने का प्रस्ताव देगा, जिससे कहानी में थ्रिल और सस्पेंस दोनों बढ़ जाएगा।

अनु की टीम हुई गायब!

इधर कैंप में अनु को यह खबर मिलती है कि सरिता, भारती, गिरिजा और राही सब अचानक गायब हैं। यह सुनते ही अनुपमा और देविका तुरंत उनकी तलाश में निकल पड़ती हैं। वहीं दूसरी तरफ लीला और घर के बाकी लोग वापस लौट आते हैं। ख्याति और प्रार्थना के बीच एक नया ट्रैक भी शुरू होता है, जो मंदिर के पास पूजा से जुड़ा है। यहीं से कहानी एक नया इमोशनल और सस्पेंसफुल मोड़ लेती है।

Anupama TRP Update: दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त प्यार

शो के निर्माता राजन शाही (Rajan Shahi) ने इंडिया फोरम से बातचीत में बताया –

“अनुपमा ने दर्शकों को गहराई से जोड़ा है। हर कलाकार कड़ी मेहनत कर रहा है और रूपाली गांगुली का समर्पण साफ दिखाई देता है। हमारे लेखक भी शानदार काम कर रहे हैं।”

राजन शाही का यह पहला सफल शो नहीं है — इससे पहले “यह रिश्ता क्या कहलाता है”, “यह रिश्ते हैं प्यार के”, और “बातें कुछ अनकहीं सी” जैसे सीरियल्स ने भी दर्शकों का दिल जीता है।

क्या अब कहानी में और ट्विस्ट आना चाहिए?

दर्शकों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या अब “अनुपमा” को नए ट्विस्ट्स की जरूरत है या कहानी को यहीं खत्म कर देना चाहिए?
आपका क्या कहना है? नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं “Anupama Upcoming Story” में आने वाला यह नया गांव वाला ट्रैक दर्शकों के दिल को छूने वाला है। कहानी में सस्पेंस, इमोशन और महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन संगम दिख रहा है, जिससे शो की TRP में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ें:- KSBKBT 2: माँ ही बनी अपनी बेटी की दुश्मन, परी ने किया घटिया हरकत

यह भी पढ़ें:- निक्कम्मा बेटा’ वाला Anupama Dialogue बना मजेदार गाना, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी

Ainam Hussain
लेखक के बारे मेंBy Ainam Hussain
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download