कैटेगरी

Actress Ruchi Gurjar Viral Video: फिल्म प्रीमियर में हंगामा, दर्ज हुई FIR बढ़ीं मुश्किलें

मुंबई में फिल्म प्रीमियर के दौरान Actress Ruchi Gurjar Viral Video सामने आया, जिसमें हंगामे के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
विज्ञापन
Updated at :

Actress Ruchi Gurjar Viral Video: आपको बताते चले की 25 जुलाई 2025 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित सिनेपोलिस सिनेमा में फिल्म ‘So Long Valley’ के प्रीमियर के दौरान बड़ा हंगामा हुआ। एक्ट्रेस रुचि गुर्जर ने वहां मौजूद निर्माता मान लाल सिंह के खिलाफ ज़ोरदार विरोध किया और आरोप लगाया कि उनसे 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। मामला इतना बढ़ गया कि एक्ट्रेस ने सरेआम चप्पल निकाल दी और जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और मुंबई पुलिस ने रुचि समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

अब सवाल उठता है कि आखिर एक्ट्रेस रुचि गुर्जर कौन हैं, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया और फिल्म ‘So Long Valley’ से उनका विवाद क्या है? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज़ हैं और लोग जानना चाहते हैं कि इस हंगामे के पीछे की सच्चाई क्या है। इस रिपोर्ट में जानिए इस पूरे विवाद की अंदरूनी बातें, कानूनी एक्शन और आने वाले घटनाक्रम का पूरा लेखा-जोखा।

Actress Ruchi Gurjar Viral Video क्यों हुआ?

दरअसल Actress Ruchi Gurjar Viral Video एक ऐसे वक्त का है जब वह बिना अनुमति के सिनेमाघर में घुसती हैं और फिल्म के निर्माता मान लाल सिंह के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराती हैं। वीडियो में साफ देखा गया कि उन्होंने चप्पल तक निकाल दी थी और फिल्म रुकवाने की धमकी भी दी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

25 जुलाई को रात करीब 8:40 बजे, रुचि गुर्जर अपने बॉडी गार्ड्स और कुछ महिलाओं के साथ अंधेरी वेस्ट के सिनेपोलिस सिनेमा पहुंचीं। यहां ‘So Long Valley’ का प्रीमियर चल रहा था। आरोप है कि Ruchi Gurjar Fraud केस से जुड़े अपने पैसे की मांग करते हुए उन्होंने निर्माता के साथ जमकर बहस की और माहौल को बिगाड़ दिया।

FIR दर्ज होने के बाद बढ़ीं Ruchi Gurjar की मुश्किलें

Ruchi Gurjar Case अब कानूनी मोड़ ले चुका है। अम्बोली पुलिस स्टेशन में BNS की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिनमें 115(2), 118(1), 190 और 352 जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। निर्माता Ruchi Gurjar man singh विवाद को लेकर पूरी जानकारी पुलिस को दे चुके हैं।

रुचि गुर्जर कौन हैं?

Actress Ruchi Gurjar

रुचि गुर्जर एक भारतीय एक्ट्रेस हैं जो छोटे बजट की फिल्मों और कुछ वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। Ruchi Gujjar age लगभग 28 वर्ष मानी जा रही है, हालांकि उन्होंने अपने बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

‘सो लॉन्ग वैली’ फिल्म का प्रीमियर और विवाद

इस विवाद से पहले फिल्म ‘So Long Valley’ 2023 से निर्माणाधीन थी और 25 जुलाई को इसकी पहली स्क्रीनिंग होनी थी। लेकिन रुचि ने बिना निमंत्रण के आकर प्रीमियर को रोकने की कोशिश की। उनके साथ आए सुरक्षा गार्ड्स ने कथित रूप से धक्का-मुक्की भी की। यह पूरा मामला अब चर्चा का केंद्र बन गया है।

इस केस पर क्या बोले निर्माता मान लाल सिंह?

निर्माता मान लाल सिंह ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि रुचि गुर्जर ने उनके पैसे नहीं लौटाने के आरोप लगाते हुए बदतमीजी की और जानबूझकर शो को बाधित किया। उनका यह भी कहना है कि अभिनेत्री ने सुरक्षा कर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

विज्ञापन

Actress Ruchi Gurjar Viral Video न सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा दिख रहा है, बल्कि अब यह मामला कानून के दायरे में पहुंच गया है। बॉलीवुड की यह घटना आने वाले समय में क्या मोड़ लेती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

इन्हे भी पढ़ें:-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें