कैटेगरी

The Kerala Story 2: 17वें दिन फिल्म हिट हुई या फुस्स हुई? कलेक्शन देख नहीं हो पाएगा यकीन

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 17: फिल्म द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड अभी भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कमाई कर रही है। हालांकि धुरंधर 2 के आने के
विज्ञापन
Updated at :

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 17: फिल्म द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर एंट्री ले चुकी है। फिल्म धीरे-धीरे अब कमाई कर रही है। फिल्म को शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष करना पड़ा था। हालांकि अब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आने के बाद फिल्म की कमाई कम हो सकती है। इस समय हर जगह सिर्फ धुरंधर 2 की चर्चा हो रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों रुपये कमा लिए। तो ऐसे में आने वाले दिनों में द केरला स्टोरी 2 का सिनेमाघरों में टिक पाना काफी मुश्किल होगा।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

17वें दिन कितने करोड़ फिल्म ने बटोरे?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 17वें दिन सिर्फ 3.18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अब फिल्म की टोटल कमाई 47.78 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 19.1 प्रतिशत थी.

यहां देखें फिल्म ने किस दिन कितना कलेक्शन किया

टोटल कलेक्शन- 47.78 करोड़ रुपये

फिल्म की कहानी

‘द केरला स्टोरी 2 की कहानी तीन लड़कियों की स्टोरी है। तीन महिलाएं- एक स्कोलर, एक एथलीट और एक डांसर की कहानी है। इन महिलाओं धोखे से प्यार में फंसाया जाता है और फिर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जाता है। फिल्म में उनके साथ हुए दुर्व्यवहार को दिखाया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?

लेखक के बारे में By Niharika Sharma

मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें