कैटेगरी

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 14: हिट या फ्लॉप? 14वें दिन द केरला स्टोरी 2 ने कितना कमाया?

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 14: फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के 14वें दिन का कलेक्शन बहुत कम है। फिल्म की कमाई का ग्राफ हर बीतते दिन क
विज्ञापन
Updated at :

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 14: फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ सिनेमाघरों में दो हफ्ते बाद भी टिका हुआ है। फिल्म अपनी पिछली रिलीज मूवी ‘द केरला स्टोरी’ जैसा तो बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पा रही, लेकिन फिर भी थिएटर्स में चल रही है। मूवी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। आइए आपको 14वें दिन का कलेक्शन बताते हैं। साथ ही डे वाइज कमाई का भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

क्या 40 करोड़ के करीब पहुंची द केरला स्टोरी 2?

सैकनिल्क के अनुसार, ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने 14वें दिन 0.03 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ये अर्ली आंकड़े हैं और नाइट शोज के आंकड़े देर रात तक आएंगे, जिसके बाद फाइनल नंबर्स आएंगे। 14वें दिन हिंदी में फिल्म के 2,576 शो चल रहे थे। हालांकि, ऑक्यूपेंसी बहुत कम रही। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन लगभग 38.67 करोड़ है और दुनिया भर में इसकी कमाई 45. 12 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Box Office: 15 दिन में भी नहीं छू पाई 50 करोड़! Hit या Flop?

यहां देखिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (डे वाइज-भारत में)

द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 1- 0.75 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 2- 4.65 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 3- 4.75 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 4- 2.5 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 5- 4 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 6- 3.65 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 7- 2.19 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 8- 2.75 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 9- 3.75 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 10- 3.35 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 11- 2 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 12- 2.20 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 13- 1.59 करोड़ रुपये
द केरला स्टोरी 2 कलेक्शन दिन 14- 0.03 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 38.67 करोड़ रुपये

अदिति भाटिया ने क्या पोस्ट किया इंस्टाग्राम पर?

‘द केरला स्टोरी 2’ की एक्ट्रेस अदिति भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के बीटीएस फोटोज पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक फिल्म सिर्फ पर्दे पर दिखने वाले लोगों से नहीं बनती, बल्कि इसके पीछे बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो दिल से मेहनत करते हैं और जिनका काम अक्सर दिखाई नहीं देता. इस शानदार टीम के लिए मैं दिल से आभारी हूं, जिसने सेट पर हर दिन को खास बना दिया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Box Office Collection: 11 दिनों में कितना हुआ ‘द केरल स्टोरी 2’ का कलेक्शन, जानिए अब तक की कमाई

यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 पर बवाल! निर्देशक का ऐलान- ‘जरूरत पड़ी तो छोड़ दूंगा फिल्ममेकिंग’

लेखक के बारे में By Niharika Sharma

मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें