Son of Sardaar 2 Release Update: आपको बताते चले की 21 जुलाई 2025 को अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Son of Sardaar 2’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई तारीख 1 अगस्त 2025 तय की गई है।
फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा – “Jassi Paaji and toli will see you in cinemas worldwide on 1st August 2025” यह जानकारी अजय देवगन फिल्म्स द्वारा साझा की गई, हालांकि उन्होंने रिलीज टालने की वजह का खुलासा नहीं किया।
Son of Sardaar 2 Movie Postponed: अचानक क्यों बदली गई तारीख?
कई रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया यूज़र्स का मानना है कि फिल्म ‘Saiyaara’ की ज़बरदस्त ओपनिंग ने Son of Sardaar 2 की टीम को रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया।

YRF की फिल्म Saiyaara ने डेब्यू करते ही ₹21.25 करोड़ की ओपनिंग कर सबको चौंका दिया, ऐसे में सोन ऑफ सरदार 2 को भीड़भाड़ से बचाने के लिए 1 हफ्ते की देरी रणनीतिक मानी जा रही है।
Son of Sardaar 2 Cast: दमदार स्टारकास्ट का जलवा
फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ मृणाल ठाकुर और विंदू दारा सिंह भी नज़र आएंगे।फिल्म का निर्देशन ने किया है और इसके निर्माता हैं अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचिसिया और प्रवीण तलरेजा।















