सोनी लिव पर रिलीज होगी ‘सितारे जमीन पर’
आमिर खान की फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी. हालांकि रिलीज डेट से अभी पर्दा नहीं हटा है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बयान के अनुसार, “यह रिलीज प्लेटफॉर्म के लिए एक खास मील का पत्थर है, क्योंकि सितारे जमीन पर इस प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने वाली पहली हिंदी थिएटर में रिलीज हुई फिल्म बन गई है.”
जानें फिल्म का कलेक्शन
‘सितारे जमीन पर’ का बजट 122 करोड़ रुपये है. फिल्म ने दुनिया भर में ₹267.51 करोड़ और भारत में ₹167.46 करोड़ की कमाई की. यह बॉक्स ऑफ़िस पर एक हिट साबित हुई थी.
फिल्म की कहानी
‘सितारे जमीन पर’ एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म गुलशन (आमिर खान) नाम के शख्स की भावनात्मक यात्रा को दिखाती है. एक समय के मशहूर बास्केटबॉल कोच, जिसे शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप के बाद अपनी सामुदायिक सेवा के हिस्से के तौर पर न्यूरोडाइवर्जेंट बच्चों के एक समूह को यह खेल सिखाने के लिए भेजा जाता है. जो काम शुरू में एक अनिच्छुक सजा जैसा लगता है, वह जल्द ही कोच और उसके छात्रों-दोनों के लिए एक जबरदस्त बदलाव का जरिया बन जाता है. जेनेलिया देशमुख उनकी पत्नी, सुनीता का किरदार निभाती हैं.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?







