Sanam Teri Kasam 2: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की भारत और पाकिस्तान के मौजूदा तनावपूर्ण हालात का असर अब बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी साफ़ दिखाई देने लगा है। हाल ही में फिल्म Sanam Teri Kasam 2 को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसमें अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। इसके पीछे जो कारण बताया गया है, वो सीधे तौर पर पाकिस्तान की अभिनेत्री मावरा होकेन से जुड़ा है।

Sanam Teri Kasam 2: मावरा होकेन की टिप्पणी बनी विवाद की जड़

Sanam Teri Kasam 2 फिल्म की घोषणा के साथ ही जब यह सामने आया कि निर्माता मावरा होकेन को फिर से फीमेल लीड के तौर पर लेने की योजना बना रहे हैं, तब अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने स्पष्ट रूप से अपनी असहमति जताई। इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब मावरा ने पाकिस्तान पर भारत के एक सैन्य एक्शन की आलोचना करते हुए इसे “कायरतापूर्ण हमला” बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “पाकिस्तान पर भारत के कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करती हूं।” उनकी इस पोस्ट को लेकर भारतीय सोशल मीडिया पर भारी नाराज़गी देखने को मिली।

इसे भी पढ़े

Harshvardhan Rane ने Instagram पर जाहिर की नाराज़गी

Sanam Teri Kasam 2 विवाद में Harshvardhan Rane और Mawra Hocane, देशभक्ति और बयानबाज़ी के चलते फिल्म से बाहर होने की खबर
Harshvardhan Rane

Harshvardhan Rane ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “मैं Mawra Hocane के साथ दोबारा काम करने में दिलचस्पी नहीं रखता। अपने देश के बारे में की गई सीधी टिप्पणियों को पढ़ने के बाद, मैंने Sanam Teri Kasam 2 का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने देश की गरिमा और सम्मान से समझौता करना मंज़ूर नहीं।