Salman Khan: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की 11 मई 2025 को सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan का एक ट्वीट तेज़ी से वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर (सीमा पर युद्धविराम) की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। हालाँकि यह ट्वीट कुछ ही देर में डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक यह सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका था।
Salman Khan Tweet पर सोशल मीडिया की तीखी प्रतिक्रिया
Salman Khan Tweet: सलमान खान ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से लिखा, “सीजफायर के लिए शुक्र है”। यह बयान उस समय आया जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव कम करने के लिए युद्धविराम की घोषणा हुई थी।
हालांकि, सलमान खान ने यह ट्वीट कुछ ही समय में हटा दिया, लेकिन तब तक लोगों ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया था और फिर शुरू हुआ तगड़ा रिएक्शन। कई यूजर्स ने उन्हें सीधे तौर पर पक्षपातपूर्ण और राष्ट्रविरोधी करार दिया।
Salman Khan के Tweet पर उठा सवाल: देश के साथ या खिलाफ?
कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि सलमान ने जब भारतीय सेना द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी सैन्य कार्रवाई की थी, तब कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन जैसे ही पाकिस्तान से शांति का संदेश आया, उन्होंने तुरंत ट्वीट किया।

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “सीजफायर उतनी देर चला, जितना सलमान की फिल्म थिएटर में चलती है।”
दूसरे यूजर ने कहा, “जब भारत की सेना दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई करती है, तब सलमान जैसे सितारे चुप क्यों रहते हैं?”















