Saiyaara Movie: आपको बताते चले की बॉलीवुड में रोमांस और म्यूजिक के दीवानों के लिए एक खास तोहफा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। 18 जुलाई 2025 को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘सैयारा’ Saiyaara movie Trailer पहले ही दर्शकों में उत्साह भर चुकी है। यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी की इस पेशकश में नए कलाकारों की केमिस्ट्री, गहराई से भरी लव स्टोरी और बेहतरीन संगीत की झलक दिखाई देती है।
Saiyaara Trailer and Storyline: प्यार और इमोशन्स से सजी अनोखी प्रेम कहानी
Saiyaara का ट्रेलर 2 मिनट 43 सेकंड का है, जिसमें एक म्यूजिकल लव स्टोरी की झलक मिलती है। इस फिल्म में क्रिश कपूर (अहान पांडे) और वानी (अनीत पड्डा) के बीच पनपी गहरी मोहब्बत को दिखाया गया है। वानी एक लिरिक्स राइटर हैं, जो म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाना चाहती हैं, जबकि क्रिश एक गायक बनने की जद्दोजहद में लगा है। दोनों की मुलाकात एक गाने से होती है, जहां से उनकी लव स्टोरी शुरू होती है।
लेकिन जैसे-जैसे करियर की चुनौतियां और व्यक्तिगत मतभेद सामने आते हैं, कहानी में दर्द, दूरी और अलगाव भी आता है। मोहित सूरी का निर्देशन इन इमोशन्स को बहुत खूबसूरती से सामने लाता है। यह फिल्म दर्शकों को ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी फिल्मों की याद दिला सकती है।




















