Saiyaara Collection Day 5 अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जिस रफ्तार से धमाल मचाया है, उसने बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। रोमांटिक थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हुई थी और तभी से लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। Saiyaara Box Office Collection Day 5 के आंकड़े एक बार फिर साबित करते हैं कि दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा।

मंगलवार यानी पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट नहीं, बल्कि एक मजबूत पकड़ देखने को मिली। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में लगभग 24-26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे कुल कमाई 130 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है। यह फिल्म अब इस साल की टॉप ग्रॉसर लिस्ट में तेजी से चढ़ाई कर रही है और आने वाले दिनों में 150 करोड़ के आंकड़े को छूने का पूरा दम रखती है।

मंगलवार बना ‘सैयारा’ के लिए लकी – गिरावट की बजाय पकड़ मजबूत

वर्किंग डेज में आमतौर पर गिरावट देखने को मिलती है। लेकिन ‘सैयारा’ ने इस ट्रेंड को तोड़ दिया है। मंगलवार को टिकट की कीमतों पर विशेष ऑफर और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का असर साफ दिखाई दिया। शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 132-134 करोड़ तक पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़े

Day-Wise इंडिया नेट (Producer vs Trade) – प्रारंभिक रिपोर्ट

दिनतिथिProducer Net (₹ Cr)Trade Range (₹ Cr)%Change Prev Dayसंचयी Producer Net (₹ Cr)नोट
Day 1 (शुक्र)18 जुलाई22.0020.5–21.522.00मजबूत ओपनिंग
Day 2 (शनि)19 जुलाई26.2525.0–26.0+19%