Skip to main content
Samastipur News

दिव्यांका त्रिपाठी ने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर लूटी महफिल, श्रद्धा आर्या संग मस्ती भरी आउटिंग

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया मां बनने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ये गुडन्यूज फैंस को दी थी. अब उनकी कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी फ्रेंड और एक्ट्रे

विज्ञापन
Updated at :

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया के घर जल्द ही एक छोटा सा मेहमान आने वाला है। जी हां, कपल माता-पिता बनने वाले हैं। इन दिनों वह काफी चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस ने मैटरनिटी फोटोशूट भी करवाया था। अब टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने दोनों के साथ कुछ प्यारी सी फोटोज पोस्ट की है। दरअस, दिव्यांका और विवेक ने श्रद्धा से मुलाकात की। इस मुलाकात की फोटोज श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में श्रद्धा ने बताया कि वह उनके आने वाले बच्चे से मिलने का इंतजार नहीं कर पा रही।

विज्ञापन

श्रद्धा आर्या का पोस्ट

श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया के साथ फोटोज पोस्ट कर लिखा, ऐसी दोपहरें… पुराने दोस्त, नन्हे-मुन्ने और प्यार जो सबसे खूबसूरत तरीके से बढ़ रहा है ।आप दोनों से मिलकर बहुत अच्छा लगा… आपके इस नन्हे से चमत्कार से जल्द ही मिलने का बेसब्री से इंतजार है। फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस इस पर कमेंट भी कर रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है फोटोज में खास?

फोटोज में श्रद्धा और दिव्यांका एक लॉन में पोज देते दिखी। उनके बगल में श्रद्धा भी दिखी। इस मौके पर होने वाली मां ने हल्के नीले रंग की काफ्तान ड्रेस पहनी हुई थी, जबकि श्रद्धा ने पिस्ता हरे रंग की स्ट्रैपी ड्रेस के साथ एक स्कार्फ पहना था। अगली तस्वीर में दिव्यांका अपने बढ़ते हुए बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दी। एक फोटो में विवेक समुद्र किनारे बैठकर श्रद्धा के बेटे, शौर्य के साथ खेलते दिखे। आखिरी पोस्ट में होने वाले माता-पिता की एक प्यारी सी तस्वीर है।

शादी के 10 साल बाद मां बनेगी एक्ट्रेस

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के दस साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। कुछ हफ्ते पहले ही कपल ने ये गुडन्यूज अपने चाहने वालों से शेयर किया था. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, “कुछ सफर जल्दबाजी के बारे में नहीं होते… वे एक-दूसरे के साथ तैयार होने के बारे में होते हैं। और ठीक जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो गई है… जिंदगी उसमें सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है। अभी भी इस पल को जी रहे हैं… अभी भी बिना किसी वजह के मुस्कुरा रहे हैं… हमारे दिल कृतज्ञता से भरे हैं – हम माता-पिता बनने वाले हैं।”

इन शोज में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस

साल 2005 में ‘ये दिल चाहे मोर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने दशकों तक टेलीविजन की दुनिया में एक सफल करियर बनाया है। अपने पहले सीरियल की जबरदस्त सफलता के बाद, दिव्यांका ने कई मशहूर टीवी सीरियल्स में काम करना शुरू किया, जिनमें ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’, ‘अदालत’, ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘ये है मोहब्बतें’ शामिल हैं।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 5वें दिन भी हुई सुपरहिट

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
विज्ञापन
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें