Skip to main content
Samastipur News

Pawandeep Rajan Viral Video: एक्सीडेंट के बाद पहली बार पवनदीप ने तोड़ी चुप्पी, गाया ऐसा इमोशनल गाना कि दिल भर आया!

Pawandeep Rajan Viral Video: पवनदीप राजन ने सड़क हादसे के बाद अस्पताल से शेयर किया इमोशनल वीडियो, ICU से बाहर आकर लता मंगेशकर का गाना गाते दिखे, जानें ताजा अपडेट।

Updated at :
Pawandeep Rajan Viral Video: एक्सीडेंट के बाद पहली बार पवनदीप ने तोड़ी चुप्पी, गाया ऐसा इमोशनल गाना कि दिल भर आया!
Pawandeep Rajan Viral Video: एक्सीडेंट के बाद पहली बार पवनदीप ने तोड़ी चुप्पी, गाया ऐसा इमोशनल गाना कि दिल भर आया! (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Pawandeep Rajan Viral Video: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की 5 मई 2025 को इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। यह हादसा रात के समय हुआ था और इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से उनके प्रशंसकों में भारी चिंता फैल गई थी, लेकिन अब राहत की बात ये है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

Pawandeep Rajan Viral Video: अस्पताल के बेड से गाया दिल छू जाने वाला गाना

पवनदीप ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे अस्पताल के बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक मेल नर्स भी खड़े हैं। पवनदीप के हाथ में मूवमेंट मशीन लगी हुई है, जिससे यह साफ पता चलता है कि वह अब भी इलाज के दौर से गुजर रहे हैं।

Pawandeep Rajan Viral Video: पवनदीप राजन अस्पताल के बेड पर लेटे हुए लता मंगेशकर का गाना गाते हुए, उनके हाथ में मूवमेंट मशीन और पास में खड़ा मेल नर्स
Pawandeep Rajan Viral Video

वीडियो में वे स्वर कोकिला लता मंगेशकर का फेमस गाना ‘मेरा साया साथ होगा’ गा रहे हैं। यह पल उनके फैंस के लिए काफी भावुक था। उनकी आवाज सुनकर सोशल मीडिया पर कई लोग भावुक हो गए और कमेंट सेक्शन में उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे।

इसे भी पढ़े

Pawandeep Rajan Video Viral: ICU से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट हुए Pawandeep Rajan

पवनदीप से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी कि अब उनकी हालत में निरंतर सुधार हो रहा है। तीन दिन पहले ही उन्हें ICU से सामान्य रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। पहले वे चल-फिर भी नहीं पा रहे थे, लेकिन अब फिजियोथेरेपी के जरिए धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि अगले छह हफ्तों तक वो चल नहीं पाएंगे।

इसे भी पढ़े

वहीं उम्मीद है कि आने वाले 7-8 दिनों के भीतर उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। फिलहाल उनके लिए विशेष चिकित्सा टीम की देखरेख में इलाज जारी है।

इसे भी पढ़े

Pawandeep Rajan के फैंस के लिए संदेश

पवनदीप राजन ने वीडियो के जरिए अपने फैंस को हाथ जोड़कर धन्यवाद कहा है। उन्होंने दिल से दुआएं मांगने वाले सभी प्रशंसकों का आभार जताया। इस कठिन समय में फैंस का समर्थन और प्यार उनके लिए एक बड़ी ताकत बना है।

Pawandeep Rajan Video Viral और उनकी ताज़ा हेल्थ अपडेट से यह साफ जाहिर होता है कि उनका हौसला आज भी बरकरार है। उनका वीडियो भावनात्मक है लेकिन साथ ही आश्वस्त भी करता है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

इन्हे भी पढ़ें:-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
सौरभ ठाकुर, Samastipur News के संस्थापक हैं। वे बिहार के समस्तीपुर जिले से हैं और बीते कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, SEO और वेब डेवलपमेंट में काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद मेहनत करके यह हुनर सीखा है और आज समस्तीपुर व बिहार से जुड़ी खबरों को स्थानीय पाठकों तक पहुंचाने के लिए इस वेबसाइट को चलाते हैं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download