OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी की दुनिया में कुछ बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली है। इन सीरीज और फिल्मों से दर्शक खूब एंटरटेन होंगे। इस लिस्ट में अनिल कपूर की सूबेदार, पंकज कपूर की जब खुली किताब शामिल है। आइए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं। ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और दर्शक इसे किस दिन से देख सकते हैं, इसके बारे में आपको बताते हैं।
1. Subedaar
अनिल कपूर, राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह, फैजल मलिक स्टारर सूबेदार दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.। ये 5 मार्च 2026 से स्ट्रीम होगी. इसके डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी है। सूबेदार एक पुराने फौजी, अर्जुन मौर्य की कहानी है, जो एक आम नागरिक के तौर पर जिंदगी की सच्चाई से जूझता है।
2. Jab Khuli Kitaab
पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया, अपारशक्ति खुराना, समीर सोनी, मानसी पारेख, नौहीद सिरुसी, देवयानी रतनपाल स्टारर जब खुली किताब इन दिनों चर्चा में है। इसे आप जी5 पर 6 मार्च 2026 से देख सकते हैं। इसके डायरेक्टर सौरभ शुक्ला है. इसकी कहानी एक बुज़ुर्ग शख्स की है, जो अपनी वाइफ के लाइफ सपोर्ट पर जाने के बाद अपनी नॉर्मल लाइफ बिता रहे होते हैं। हालांकि एक दिन उसकी वाइफ को होश आ जाता है और उसके बाद कहानी में नया ट्विस्ट आता है।
3. Chiraiya
चिरैया का निर्देशन शशांत शाह ने किया है। इसमें दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टीनू आनंद, सरिता जोशी हैं। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं और ये 6 मार्च से स्ट्रीम होगा। चिरैया एक शानदार सीरीज है जिसमें यह शादी में होने वाले शोषण और एक पत्नी की उस सिस्टम के खिलाफ लड़ाई के बारे में है जो शादी में महिला की सहमति को आसानी से नजरअंदाज कर देता है।
इसके अलावा अदिति राव हैदरी और विजय सेतुपति की गांधी टॉक्स भी 6 मार्च, 2026 को रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी और तमिल भाषाओं में जी5 पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग
Support Our Journalism
Read Without Limits
Subscribe to Samastipur News for an ad-free experience and exclusive premium content.
View Plans →










