Skip to main content
Samastipur News

OTT Releases This Week: बोरियत को कहें अलविदा, इस हफ्ते आ रहीं हैं कई नई फिल्में और वेब सीरीज

OTT Releases This Week: 23 मार्च से 29 मार्च के बीच अगर आपका घर से बाहर कहीं जाने का प्लान नहीं है, तो आप घर बैठे इन सीरीज और फिल्मों का मजा ले सकते हैं। आइए आपको लिस्ट बताते हैं।

Updated at :

OTT Releases This Week: मार्च के आखिरी हफ्ते में अगर आपका बाहर जाने का कोई प्लान नहीं है तो आप घर बैठे नये सीरीज और फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं। ये लिस्ट काफी दिलचस्प है और आप इससे बोर नहीं हो सकते हैं। इस लिस्ट में विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो से लेकर डेयरडेविल: बॉर्न अगेन शामिल है. आइए आपको पूरी लिस्ट के बारे में जानकारी देते हैं. इसके अलावा आपको बताते हैं कि ये किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

‘ओ रोमियो’

स्ट्रीमिंग की तारीख: 27 मार्च
कहां देखें: Prime Video

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज है और ये हुसैन जैदी की किताब ‘माफ़िया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। फिल्म का हिस्सा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और फरीदा जलाल भी हैं। अविनाश इसमें विलेन बने हैं।

डेयरडेविल: बॉर्न अगेन

स्ट्रीमिंग की तारीख: 24 मार्च
कहां देखें: JioHotstar

डेयरडेविल: बॉर्न अगेन का दूसरा सीजन काफी मजेदार होने वाला है। इसमें चार्ली कॉक्स मैट मर्डॉक और और विंसेंट डी’ओनोफ्रियो किंगपिन दिखेंगे. इसे दर्शक जियो हॉटस्टार पर 24 मार्च से देख सकते हैं।

बीटीएस द रिटर्न

स्ट्रीमिंग की तारीख: 27 मार्च
कहां देखें: Netflix

बीटीएस द रिटर्न एक डॉक्यूमेंट्री है, जिसे दर्शक 27 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें दिखाया गया है कि ग्रुप के अनिवार्य मिलिट्री सेवा पूरी करने के बाद फिर से टीम कैसे मिली और उन्होंने कैसे काम शुरू किया।

समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन

स्ट्रीमिंग की तारीख: 26 मार्च
कहां देखें: Netflix

‘समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन’ एक हॉरर सीरीज है। इसमें कैमिला मोरोन और एडम डिमार्को की सगाई हो जाती है और उनकी शादी होने वाली होती है। हालांकि उनकी शादी रुक जाती है। ये 6 एपिसोड वाला सीरीज है।

काट्टान

कहां देखें: JioHotstar
रिलीज डेट: 27 मार्च

विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘काट्टान’27 मार्च को जियोहॉटस्टार पर आएगी। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन एम मणिकंदन ने किया है। फिल्म का हिस्सा मिलिंद सोमन, सुदेव नायर और वीजे पार्वती हैं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के दीवाने हुए नागार्जुन अक्किनेनी, कहा- इसके बारे में सोचना बंद ही नहीं कर पा रहा हूं

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।