O Romeo OTT Release Date: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर गैंगस्टर ड्रामा ‘ओ रोमियो’ अपने रिलीज से पहले ही चर्चा में थी। पहली बार शाहिद और तृप्ति की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखी। हालांकि फिल्म वैसा बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई। कलेक्शन भी मूवी कोई खास नहीं कर पाई। अब जब मूवी ने थिएटर में अपना सफर पूरा कर लिया है तो ये अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि किस ओटीटी पर ये रिलीज हो रही है।

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ओ रोमिया?

‘ओ रोमियो’ 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट 130 करोड़ रुपये था और इसने 72 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म को अब दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रहा है। प्राइम वीडियो ने इसके स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। ऐप के सब्सक्राइबर्स के लिए इसे फ्री में देखने के लिए उपलब्ध कराने से पहले मूवी दो वीक तक किराए पर उपलब्ध रहेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 27 मार्च से पे-पर-व्यू मॉडल पर अपना डिजिटल डेब्यू करेगा। ऐसे में अगर आप इस मॉडल पर मूवी देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 299-399 रुपये देने होंगे।

शाहिद की पिछली फिल्म कौन सी थी?

ओ रोमियो से पहले शाहिद कपूर की पिछली फिल्म कबीर सिंह है। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। मूवी में उनके साथ कियारा आडवाणी ने काम किया था। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।

SPONSORED CONTENTAdvertisement

इस वेब सीरीज में नजर आएंगे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर वेब सीरीज फर्जी 2 में नजर आएंगे. इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है। शाहिद कपूर ने इस क्राइम थ्रिलर सीरीज के दूसरे सीजन का पहला लुक जारी करने के लिए एक इवेंट में शिरकत की। इस शो का निर्देशन राज और डीके की जोड़ी करेगी। पोस्टर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ”बदले की आग में जलता सनी और भी ज्यादा अंधेरे में डूब जाता है और एक बहुत बड़े खेल का हिस्सा बन जाता है। माइकल, जो सिस्टम से अलग हो चुका है लेकिन उससे दूर भी नहीं जा पा रहा, नकली नोटों के खिलाफ अपनी जंग जारी रखता है। इस बेहद रोमांचक और जोखिम भरे सफर में, ये दोनों एक ऐसी छिपी हुई ताकत के इर्द-गिर्द घूमते हैं, जो भारत के वित्तीय सिस्टम को हिलाकर रख देने की क्षमता रखती है.”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के मेजर इकबाल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अब ऋषभ शेट्टी की फिल्म में बनेंगे विलेन