O Romeo Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की लेटेस्ट फिल्म ओ रोमियो को शुरुआती दिनों में पॉजिटिव रिस्पांस दर्शकों से मिला। फिल्म ने तगड़ी कमाई भी की, लेकिन फिर ये बॉक्स ऑफिस पर धीरे हो गई। फिल्म को टक्कर मर्दानी 3, बॉर्डर 2 और तू या मैं जैसी फिल्मों ने दी। फिल्म में शाहिद के सथा तृप्ति डिमरी ने रोमांस किया है। जहां शाहिद एग्रेसिव अंदाज में दिखे तो, तृप्ति का शांत अंदाज नजर आया। 16वें दिन का आंकड़ा आपको बताते हैं।
कितना हुआ कलेक्शन?
विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला, जिससे साफ हो गया कि दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह है। वीकेंड पर ‘ओ रोमियो’ की कमाई ने रफ्तार पकड़ी और यह स्थिर प्रदर्शन करती रही। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 16वें दिन मूवी ने 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब 64 करोड़ रुपये हो गई है। अब देखना होगा कि तीसरे हफ्ते में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब तक टिक पाती है।
‘ओ रोमियो’ का डे-वाइज कलेक्शन डिटेल्स
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1- 8.5 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2- 12.65 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3- 9 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 4.75 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5- 5.35 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6- 3.65 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7- 3.1 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8- 2.25 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 9- 3.35 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10- 3.15 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11- 1.6 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12- 1.65 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13- 1.25 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14- 1.25 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 15- 1.15 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16- 1.30 करोड़ रुपये
टोटल कमाई- 64 करोड़ रुपये
भाई के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे शाहिद कपूर
ईशान खट्टर ने अपने भाई शाहिद कपूर के साथ कुछ तसवीरें पोस्ट की है। फोटोज में मीरा कपूर भी नजर आई है। तसवीरों से लग रहा है कि तीनों समुद्र किनारे वेकेशन मना रहे हैं। पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “शाहिद के पोस्टर दीवारों पर चिपकाने से लेकर ईशान पर क्रश करने तक…मैंने बहुत लंबा सफर तय किया है।” एक और ने कहा, “मैंने अब तक जितने भी आदमी देखे हैं, उनमें सबसे हैंडसम।” किसी ने कमेंट किया, “भाइयों में सबसे सेक्सी।”
संबंधित खबरें (Also Read)
Pati Patni Aur Woh Do: एक नहीं दो ‘वो’ के बीच फंसे आयुष्मान! ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल

Salman Khan New Movie: पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान! मेगा बजट फिल्म से बॉक्स ऑफिस हिला देने की तैयारी

King: प्रेग्नेंसी में भी नहीं रुकी दीपिका! शाहरुख संग ‘King’ की शूटिंग ने जीता दिल

Raja Shivaji के स्पॉइलर लीक पर रितेश देशमुख की अपील, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग


















