Dhurandhar 2 के दीवाने हुए नागार्जुन अक्किनेनी, कहा- इसके बारे में सोचना बंद ही नहीं कर पा रहा हूं
Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में डंका बज रहा है। मूवी की ताबड़तोड़ कमाई ये बता रही कि फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। नागार्जुन अक्किनेनी ने फिल्म का रिव्यू किया है।
Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म बहुत तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। दुनियाभर में फिल्म ने 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जबकि भारत में इसने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जिस हिसाब से रणवीर सिंह की फिल्म कमाई कर रही है उसे देखते हुए लगता है कि ये आमिर खान की दंगल का भी ग्लोबल रिकॉर्ड तोड़ देगी। महेश बाबू, राम चरण, अल्लू अर्जुन, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कई अन्य सितारों ने फिल्म का रिव्यू किया। अब तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने भी ‘धुरंधर 2’ को लेकर ट्वीट किया है।
धुरंधर 2 के दीवाने हुए नागार्जुन अक्किनेनी
नागार्जुन अक्किनेनी ने अपने एक्स पर धुरंधर 2 की दिल खोलकर सराहना की। उन्होंने लिखा, मैंने #DhurandharTheRevenge नाम की यह जबरदस्त फिल्म देखी!!! क्या कमाल का अनुभव था! इसने मेरा दिमाग ही घुमा दिया और मैं इसके बारे में सोचना बंद ही नहीं कर पा रहा हूं। यह उन फ़िल्मों में से एक है जो प्रेरणा देती हैं और फिल्म बनाने के तरीके को बदल देती हैं!! इस प्रेरणादायक निर्देशक आदित्य धर और पूरी टेक्निकल टीम को, जिसमें कैमरा, म्यूजिक, साउंड डिजाइन, एक्शन, आर्ट वगैरह शामिल हैं, मेरी तरफ से दिल से बधाई… सभी एक्टर्स को भी बहुत-बहुत बधाई, आप सभी ने बहुत ही शानदार काम किया है।
काजल अग्रवाल बोलीं- जसकीरत- हमजा लंबे, बहुत लंबे समय तक हमारे साथ रहेंगे
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी धुरंधर 2 का रिव्यू किया और एक लंबा सा पोस्ट लिखा. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, एक पल रुकिए… इसे सच में अपने अंदर उतरने दीजिए। रणवीर सिंह आपने यहां जो किया है, मैं उससे अभी तक उबर नहीं पाई हूं। वो भावना, वो तीव्रता, वो सहजता, वो ईमानदारी… और इन सबके पीछे की वो जबरदस्त मेहनत। आपका जुनून हर फ्रेम में झलक रहा है। जसकीरत और हमजा लंबे, बहुत लंबे समय तक हमारे साथ रहेंगे। सच में हमारे जमाने का एक जीता-जागता लीजेंड। आर माधवन सर, वो शांत ताकत, वो शांत अधिकार… खासकर आखिरी पलों में, आपने हमारे अंदर देशभक्ति और शक्ति की एक गहरी भावना जगा दी। आदित्य धर यह सिनेमाई परमानंद है, प्रो मैक्स। अगर पार्ट वन यादगार था, तो पार्ट 2 हमें महसूस करने, समझने और तारीफ करने के लिए बहुत कुछ देता है। आपने स्तर को और ऊंचा कर दिया है। यामी गौतम आपको देखना कितना सुखद है। हमेशा की तरह सहज, चमकदार और प्रभावशाली। सारा अर्जुन यालिना के रूप में आपका अभिनय बहुत पसंद आया, आप बेहद आकर्षक हैं! @shashwatology आपका संगीत सिर्फ फिल्म को सहारा नहीं देता, बल्कि उसके अंदर जीता है। इतनी शानदार फिल्म देने के लिए पूरी टीम को बधाई। इस अनुभव के लिए धन्यवाद – यह हमेशा याद रहेगा।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में रणवीर सिंह की बहन के रोल में दिखी कौन सी एक्ट्रेस? ये बड़ा डायरेक्टर हुआ फैन







