Skip to main content
Samastipur News

पति संग तलाक की खबरों पर मोनालिसा का जवाब, कहा- डिवोर्स दरवाजे पर नहीं

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत तलाक लेने वाले हैं। इस पर मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में कहा कि पति-पत्नी

विज्ञापन

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने रील्स और ग्लैमरस फोटोज की वजह से अक्सर चर्चा में रहती है। मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ रियलिटी गेम शो द 50 में नजर आई। शो के दौरान दोनों के बीच कुछ बहस और मतभेद देखने को मिले, जिन्हें बाहर लोगों ने नेगेटिव रूप में लिया। दोनों की शादी साल 2017 में बिग बॉस के दसवें सीजन में हुई थी। सोशल मीडिया पर ऐसा कयास लगने लगा कि कपल तलाक लेने वाले हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की।

विज्ञापन

तलाक को लेकर मोनालिसा ने क्या कहा?

फ्री प्रेस जर्नल के साथ इंटरव्यू में मोनालिसा से जब पूछा गया कि उन्हें इस बात की चिंता थी कि कैमरे पर उन्हें कैसे दिखाया जाएगा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “हमें पता था हमारे बीच झगड़े होंगे…” उन्होंने आगे बताया कि कपल के बीच झगड़े होना नेचुरल है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि तलाक अगला स्टेप है। उन्होंने कहा, “झगड़े होंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे दरवाजे पर तलाक है। ”

विज्ञापन

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की पहली मुलाकात फिल्म ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती गई। समय के साथ यही दोस्ती प्यार में बदल गई. फिल्म ‘प्रेम लीला’ के दौरान उनका रिश्ता और मजबूत हो गया। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और करीब नौ साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहे। एक इंटरव्यू में खुद इस कपल ने बताया था कि शादी से पहले ही वे पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे। उनके रिश्ते में सिर्फ एक रस्म की कमी थी, जो बाद में पूरी हुई। आखिरकार साल 2017 में ‘बिग बॉस 10’ के घर में दोनों ने पूरे रीति-रिवाज से शादी की। शो के दौरान ही मेहंदी और हल्दी की रस्में हुईं और फिर कैमरों के सामने मोनालिसा और विक्रांत ने सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को आधिकारिक नाम दे दिया।

यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें