मिर्जापुर के नये पोस्टर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
मेकर्स ने मिर्जापुर का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक तपता हुआ रेगिस्तानी दिखता है। जीपों का एक काफिला रेत के टीलों को पार करता हुआ तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस बंजर जमीन पर आगे बढ़ते हुए धूल उड़ा रहा है। सीन देखने पर आपको ऐसा लगेगा कि गाड़ी के पीछे किसी की लाश घसीटी जा रही है, जिससे रेत पर खून की एक लकीर बन जाती है। इसको देखने से ऐसा लगता है कि फिल्म में दर्शकों को वेब सीरीज जैसा ही खून खराबा देखने को मिलेगा।
फिल्म के कास्ट के बारे में जानें
मिर्जापुर में एक बार फिर से कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी अखंडानंद के रोल में वापसी करते दिखेंगे। इसके अलावा अली फजल गुड्डू पंडित के रूप में, श्वेता त्रिपाठी गोलू गुप्ता के रूप में और अभिषेक बनर्जी सुबोध के रूप में वापसी कर रहे हैं। फैंस मुन्ना भैया यानी दिव्यांन्दु को भी सीरीज में देख पाएंगे। हालांकि उनका रोल दूसरे सीजन में मेकर्स ने खत्म कर दिया था, लेकिन फिल्म में वह नजर आएंगे। फिल्म का हिस्सा जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान भी हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, और इसका निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।
मिर्जापुर का सफर 2018 में शुरू हुआ
मिर्जापुर साल 2018 में ओटीटी पर शुरू हुआ था। यह भारत की सबसे सफल और लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर सीरीज में से एक है। इसके पहले तीन सीरीज आए, जो सुपरहिट साबित हुए। दर्शकों ने तीनों सीजन पर जमकर प्यार बरसाया। अपने दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन की वजह से इसकी एक अनोखी फैन फॉलोइंग है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी ब्लॉकबस्टर हुई ‘धुरंधर 2’, कलेक्शन करेगा आपको हैरान







