किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘मर्दानी 3’ ?

मार्च के आखिरी हफ्ते यानी 27 मार्च को ‘मर्दानी 3’ आ रही है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, “अपराधियों के बुरे दिन शुरू। शेरनी शिकार करने आ रही है।” कमेंट सेक्शन में फैंस इसे अपने वीकेंड के लिए सबसे बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं। कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी भी यूजर्स बना रहे हैं।

फिल्म ने कितनी कमाई हुई थी?

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने भारत में 49.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दुनिया भर में लगभग 76 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था। मतलब फिल्म अपने बजट की लागत भी नहीं निकाल पाई। वहीं, ‘मर्दानी 2’ ने 67 करोड़ रुपये और मूल फिल्म ‘मर्दानी’ ने 59.30 करोड़ रुपये का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया था।

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म में रानी मुखर्जी आईपीएस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दिखी थी। उनके साथ जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद भी दिखी थी। फिल्म के कहानी में दिखाया गया कि शिवानी कैसे लापता हुई 93 लड़कियों को खोजती है। इस दौरान उसकी टक्कर मल्लिका से होती है, जो फिल्म में विलेन के रोल में दिखी है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की कमाई में हिस्सा मांग रहा लियारी, पाकिस्तान से उठी अजीब मांग