Skip to main content
Samastipur News

कभी इंडस्ट्री की सेंसेशन रहीं ये अदाकारा, अब 25 साल बाद टीवी पर मचाएंगी धमाल

Laughter Chefs season 3: लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का हर एपिसोड काफी मेजदार होता है। हर हफ्ते शो में सेलेब्स आते हैं और शो को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बनाते हैं। इस हफ्ते बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस शो में चार चांद लगाएंगी।

Updated at :
कभी इंडस्ट्री की सेंसेशन रहीं ये अदाकारा, अब 25 साल बाद टीवी पर मचाएंगी धमाल
कभी इंडस्ट्री की सेंसेशन रहीं ये अदाकारा, अब 25 साल बाद टीवी पर मचाएंगी धमाल (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Laughter Chefs season 3: 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के फैंस के लिए खुशखबरी है। ममता कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में नजर आएंगी। एक्ट्रेस 25 साल में पहली बार टीवी पर दिखेंगी. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गोल्डन एम्बेलिशमेंट वाली शानदार लाल साड़ी में दिख रही है। एक्ट्रेस ने पैपराजी से टीवी पर एंट्री को लेकर बात की। ममता ने बताया कि वह दो दशक से ज्यादा समय में पहली बार टीवी पर आने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

ममता कुलकर्णी इस शो में चलाएंगी अपना जादू

शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के सेट के बाहर ममता कुलकर्णी दिखे। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने शटरबग्स से बातचीत करते हुए कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं. मैं 25 साल बाद टेलीविजन पर आ रही हूं। असल में अगर आपने ध्यान दिया हो तो मैं अपनी जिंदगी के पिछले 25 सालों में कभी टेलीविजन पर नहीं आई। एक अच्छा मौका है, हंसने का मौका मिलता है। लोग बहुत गंभीर हो गए हैं, जिंदगी बहुत गंभीर हो गई है… सब जगह सीरियसनेस है। तो इससे अच्छी बात क्या है कि हंसो भी, खाना भी बनाओ और हंसी भी है।”

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में कई पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे हैं। इनमें अली गोनी, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, जन्नत जुबैर, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा हैं। अभी तक हर सीजन भारती सिंह ही होस्ट करती आई हैं और इसे जज शेफ हरपाल सोखी करते हैं।

ममता कुलकर्णी का फिल्मी करियर

ममता कुलकर्णी कई कमर्शियली सफल हिंदी फिल्मों जैसे वक्त हमारा है, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, आंदोलन और बाजी में नजर आईं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी। बाद में उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया और सनातन धर्म की सेवा करने के लिए किन्नर अखाड़े में आध्यात्मिक नेता बन गईं।

यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download