Skip to main content
Samastipur News

रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग

खेसारी लाल यादव का नया होली सॉन्ग “होली बाद आके” रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाने में रक्षा गुप्ता के साथ उनकी केमिस्ट्री और देसी रोमांस दर्शकों को पसंद आ रहा है।

Updated at :
रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग
रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

khesari Lal yadav New Holi Song Holi Baad Aake: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने होली से पहले ही रंग जमा दिया है। उनका नया गाना “होली बाद आके” रिलीज होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है। गाने में उनके साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी और मस्ती भरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो में दिखा देसी रोमांस और होली की मस्ती (khesari Lal yadav New Holi Song Holi Baad Aake)

गाने के वीडियो में रक्षा गुप्ता सफेद साड़ी में नजर आती हैं और अपने पिया को नटखट अंदाज में उलाहना देती दिखती हैं। उनके एक्सप्रेशन और आंखों की शरारत सीन को और भी दिलचस्प बना देती है। वहीं खेसारी लाल यादव कभी रंग उड़ाते नजर आते हैं तो कभी डांस स्टेप्स से माहौल को और रंगीन कर देते हैं। दोनों के बीच की हल्की-फुल्की नोकझोंक और मुस्कुराहट वाला रोमांस पूरे गाने में देसी फील लाता है। यही वजह है कि फैंस इसे होली 2026 का हिट सॉन्ग बता रहे हैं।

खेसारी की आवाज में दिखा त्योहार का जोश

गाने में खेसारी लाल यादव की आवाज खास आकर्षण है। उनकी गायकी में वही ठेठ अंदाज और जोश है, जो होली के गानों की पहचान माना जाता है। ऊंचे सुर और शरारती अंदाज के साथ उन्होंने गाने को और भी मजेदार बना दिया है। उनकी आवाज की खनक गाने को त्योहार वाली असली फील देती है।

गाने से जुड़ी खास जानकारी

“होली बाद आके” का संगीत मुलायम यादव ने तैयार किया है। गीत के बोल अभिषेक भोजपुरीया ने लिखे हैं। वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है। प्रोजेक्ट मैनेजर टी सीरीज के सोनू श्रीवास्तव हैं। पूरी टीम ने मिलकर इस गाने को होली स्पेशल बनाने की कोशिश की है। रिलीज के बाद से गाने को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है। व्यूज और लाइक की संख्या तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि होली के मौके पर यह गाना हर जगह सुनाई दे सकता है।

जानें सॉन्ग के कलाकार

  • सॉन्ग – होली बाद आके
  • सिंगर – खेसारी लाल यादव
  • एक्ट्रेस – रक्षा गुप्ता
  • म्यूजिक – मुलायम यादव
  • लिरिक्स – अभिषेक भोजपुरीया
  • डायरेक्टर – पवन पाल
  • कम्पोजर – अभिषक भोजपुरीया
  • प्रोजेक्ट मैनेजर टी सीरीज – सोनू श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2: निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह कौन हैं? रिलीज से पहले बढ़ा विवाद

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download