Jetha Lal Left TMKOC: बताते चले की एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि Jetha Lal Left TMKOC यानी क्या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के चर्चित किरदार ‘जेठालाल’ ने शो को छोड़ दिया है? यह अफवाह इतनी तेजी से फैली कि TMKOC के फैंस हैरान रह गए। ऐसे में शो के निर्माता असित मोदी को खुद सामने आकर बयान देना पड़ा।
क्या Jetha Lal Left TMKOC दिया है?

इस अफवाह की शुरुआत तब हुई जब दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल कुछ समय से नए एपिसोड्स में नजर नहीं आए। फैंस ने महसूस किया कि ‘भूतनी वाला एपिसोड’ और हालिया कई हिस्सों में जेठालाल दिखाई नहीं दिए। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि शायद दिलीप जोशी ने शो को छोड़ दिया है।
लेकिन सच्चाई यह है कि जेठालाल शो में अब भी बने हुए हैं। निर्माता असित मोदी ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि की।
निर्माता असित मोदी ने क्या कहा?
असित मोदी ने कहा,
“सोशल मीडिया पर अफवाहें तेजी से फैलती हैं। अगर मैं हर बात पर सफाई देने लगूं तो शो बनाना छोड़ना पड़ेगा। दिलीप जोशी सिर्फ कुछ समय के लिए निजी कारणों से एपिसोड्स से बाहर रहे, लेकिन उन्होंने शो नहीं छोड़ा है।”
उन्होंने आगे बताया कि दर्शकों की भावनाओं की कद्र की जाती है, लेकिन कहानी हर बार एक ही किरदार पर नहीं घूम सकती। ऐसे में जेठालाल को थोड़ी छुट्टी देना कहानी की जरूरत थी।















