Skip to main content
Samastipur News

Golmaal 5: सस्पेंस खत्म! अक्षय कुमार ने किया कन्फर्म- ‘गोलमाल 5’में अजय देवगन ही मारेंगे एंट्री बतौर हीरो

Golmaal 5: 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की धांसू एंट्री हो गई है। फिल्म को लेकर कई तरह की खबरें चल रही है। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि फिल्म में अक्षय हीरो बनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है।

Updated at :
Golmaal 5: सस्पेंस खत्म! अक्षय कुमार ने किया कन्फर्म- ‘गोलमाल 5’में अजय देवगन ही मारेंगे एंट्री बतौर हीरो
Golmaal 5: सस्पेंस खत्म! अक्षय कुमार ने किया कन्फर्म- ‘गोलमाल 5’में अजय देवगन ही मारेंगे एंट्री बतौर हीरो (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Golmaal 5: हाल ही में रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल 5’ की घोषणा की। इस फिल्म में एक बार फिर से दर्शकों को अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी साथ में देखने को मिलेंगे। हालांकि इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी होंगे. इस बारे में ‘गोलमाल 5’ के अनाउंसमेंट वीडियो में बताया गया. वीडियो में अक्षय एक अलग ही लुक में दिखे थे. उनके सिर पर बाल नहीं थे और उनका लुक काफी अलग था। एक इंटरव्यू में अक्षय ने फिल्म में काम करने को लेकर बात की।

क्या गोलमाल 5 में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार और अजय देवगन ने न्यूज 18 से बातचीत में गोलमाल 5 से जुड़ी बातें बताई. अजय ने कहा कि अक्षय कोई भी फ्रैंचाइजी नहीं छोड़ता है’। इस पर अक्षय ने कहा, “लेकिन क्या यह बहुत अच्छी बात नहीं है? यह बहुत अच्छा लगता है कि जब भी कोई फ्रैंचाइजी बनती है, तो वे मुझे ही चाहते हैं।” सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि फिल्म में अक्षय विलेन के रोल में दिख सकते हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि उन्हें लगा कि मैं ‘गोलमाल’ का हिस्सा बनने के लिए काफी अच्छा हूं। अजय ही मेन हीरो हैं। मैं मेन रोल नहीं निभा रहा हूं। लेकिन इसमें गलत क्या है? मैं फिल्म को सिर्फ एक फिल्म की तरह देखता हूं और कभी यह नहीं सोचता कि मैं उस फिल्म में क्या कर रहा हूं। मेरे लिए यह कहीं ज्यादा जरूरी है कि फिल्म क्या हासिल करना चाहती है। अगर मुझे कहानी पसंद आती है, तो मैं उसे करूंगा। अक्षय कुमार ने कहा, “गोलमाल में मेरा रोल बढ़िया है, लेकिन हीरो अजय ही हैं। मुझे कोई इनसिक्योरिटी नहीं है। इसकी कोई जरूरत भी नहीं है।”

कब रिलीज होगी भूत बंगला?

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ है, जिसमें वामिका गब्बू, परेश रावल, तब्बू, असरानी, राजपाल यादव हैं। फिल्म 10 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की ये जोड़ी एक बार फिर से कमाल करने के लिए तैयार है। ‘रामजी आके भला करेंगे’ गाने और टीजर के बाद, ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने फिल्म का गाना ‘तू ही दिसदा’ रिलीज किया था। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें अक्षय और वामिका नजर आ रहे हैं। इसे प्रीतम ने कंपोज किया है और अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने गाया है।

हेरा फेरा 3 को लेकर भी चर्चा में हैं अक्षय कुमार

हेरा फेरी 3 को भी लेकर अक्षय कुमार चर्चा में है। इस बार फिर से परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय की तिकड़ी फिल्म में नजर आएगी। इससे पहले परेश रावल फ़िल्म से बाहर हो गए थे, जिसके चलते निर्माता अक्षय कुमार के साथ उनकी कानूनी लड़ाई छिड़ गई थी। हालांकि अब सबकुछ ठीक है और परेश फिल्म का हिस्सा है। हालांकि फिल्म की शूटिंग इस साल नहीं होगी।

कौन हैं ईशा रिखी, जो बनीं Badshah की दुल्हन? जानिए दोनों की लव स्टोरी

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download