Gabru Teaser: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस साल यानी 2026 की शुरुआत में रिलीज हुई। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया। मूवी अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। इस बीच सनी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गबरू’ को लेकर अपडेट दी है। ‘गबरू’ में वह काफी जबरदस्त किरदार में दिखेंगे, जिसे उनके फैंस ने नहीं देखा होगा। आइए जानते हैं कि ‘गबरू’ को लेकर उन्होंने क्या कहा।
जानें कब आएगा गबरू का टीजर?
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में उनके साथ डायरेक्टर शशांक उदयपुरकर और प्रोड्यूसर विशाल राणा नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गबरू टीजर जल्द आ रहा है।” उनके इस पोस्ट से फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अब उनके चाहने वाले दिल थाम कर के टीजर का इंतजार कर रहे हैं।
बदली ‘गबरू’ की रिलीज डेट?
फिल्म ‘गबरू’ पहले 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक नई तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि इमोशन्स का भी मजबूत तड़का देखने को मिलेगा। अब सभी की नजरें नई रिलीज डेट की घोषणा पर टिकी हैं।
‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अभी भी कमाई कर रही है. आइए आपको कलेक्शन बताते हैं-
संबंधित खबरें (Also Read)
- पहला दिन- 30 करोड़ रुपये
- पहला हफ्ता – 224.25 करोड़ रुपये
- दूसरा हफ्ता- 70.15 करोड़ रुपये
- तीसरा हफ्ता- 23.35 करोड़ रुपये
- चौथा हफ्ता-6.6 करोड़ रुपये
- डे 29- 0.30 लाख रुपये
- डे 30- 0.55 लाख रुपये
- डे 31- 0.7 लाख रुपये
- डे 32- 0.3 लाख रुपये
- डे 33- 0.3 लाख रुपये
- डे 34- 0.2 लाख रुपये
- डे 35- 0.2 लाख रुपये
- डे 36- 0.01 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन- 326.91 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग
यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो














