Dhurandhar 2 To Baahubali 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहार रच दिया है। फिल्म की कमाई बहुत जबरदस्त है। ओपनिंग डे पर ही इसने 102 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। आदित्य धर की फिल्म ने सिर्फ 7 दिन में ही दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। आइए आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिसने ये उपलब्धि हासिल की है।
पुष्पा: द रूल – पार्ट 2
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रूल -पार्ट 2 को भी दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पांस मिल था। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अल्लू के अपोजिट में दिखी थी। फिल्म ने महज 7 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इस फिल्म ने ग्लोबली कुल 1742.1 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की थी।
बाहुबली 2: द कंक्लूजन
एस.एस. राजामौली की बाहुबली आपको याद होगी। इसका दूसरा पार्ट 2: द कंक्लूजन साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। मूवी ने 10 दिनों में दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। फिल्म ने दुनिया भर में कुल 1788.06 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज, राणा दग्गुबती ने काम किया था।
आरआरआर
राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर का क्रेज दर्शकों के बीच जबरदस्त देखने को मिला था। फिल्म के ‘नाटू नाटू’ गाने को तो ऑस्कर भी मिल चुका है। मूवी ने 16 दिनों में दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म को समीक्षकों ने भी काफी सराहा था।
केजीएफ चैप्टर 2
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने 18 दिनों में दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रास किया था। फिल्म साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट हुई थी और इसकी कहानी ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था।
जवान
साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ने भी 18 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। दुनियाभर में मूवी ने 1160 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
धुरंधर
पिछले साल धुरंधर रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. आदित्य धर की मूवी ने 21 दिनों में दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था.
Support Our Journalism
Read Without Limits
Subscribe to Samastipur News for an ad-free experience and exclusive premium content.
View Plans →कल्कि 2898 AD
ये फिल्म सल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 25 दिन में दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रास किया था। दुनिया भर में फिल्म ने कुल कलेक्शन 1042 करोड़ रुपये किया था।
यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट के बाद जिंदगी में आई नई रोशनी, अनुराग डोभाल के घर गूंजी किलकारी











