Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 2 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। यह स्पाई थ्रिलर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2, 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। सिनेमाघरों में मूवी 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। हालांकि रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रिव्यू रखा गया है। ट्रेलर में दिखाया गया कि रणवीर यानी जसकीरत सिंह रंगी कैसे हमजा बना। ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, हिंदुस्तान तय करेगा.” इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आर माधवन लीड रोल में हैं. आइए आपको बताते हैं कि ‘धुरंधर 2’ के साथ आने वाले कौन से फिल्मों के ट्रेलर और टीजर हैं.

Cocktail 2

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का टीजर ‘धुरंधर 2’ के साथ आएगा। यानी 19 मार्च, 2026 को थिएटर्स में दर्शक कॉकटेल का टीजर देख पाएंगे। शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में होंगी। होमी अदजानिया ने इस रोमांटिक कॉमेडी को डायरेक्ट किया है. यह फिल्म इसी साल सितंबर 2026 में रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 First Look Out: शाहिद-कृति-रश्मिका की नई रोमांटिक कहानी, टीज़र 18 मार्च को

Raja Shivaji

रितेश देशमुख स्टारर हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा ‘राजा शिवाजी’ भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस फिल्म का टीजर भी धुरंधर 2 के साथ दिखाया जाएगा। मूवी का हिस्सा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान जैसे एक्टर हैं. कहा जा रहा कि इसमें सलमान खान कैमियो में हैं। सिनेमाघरों में 1 मई, 2026 को फिल्म रिलीज की जाएगी।

Bhoot Bangla

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बांग्ला’ का ट्रेलर भी ‘धुरंधर 2’ के साथ दिखाया जाएगा. फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में है और इसका निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे। इस फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव भी अहम किरदार में दिखेंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है।