रणवीर सिंह की नेट वर्थ
सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। वह फिलहाल बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 250 करोड़ रुपये है। खबरों के मुताबिक, एक्टर हर फिल्म के लिए 30 से 50 करोड़ रुपये के बीच फीस लेता है। एक्टिंग के अलावा, रणवीर मेक माय ट्रिप, चिंग्स, बिंगो, निविया और जैक एंड जोन्स जैसे ब्रांड्स से भी तगड़ी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धुरंधर 2 एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 3 करोड़ से 5 करोड़ रुपये और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए प्रति पोस्ट लगभग 80 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
महंगी कारों के शौकीन हैं रणवीर सिंह
रणवीर सिंह को लग्जरी कारों का शौक है. उनके पास रेंज रोवर, एक एस्टन मार्टिन, एक जगुआर, एक मर्सिडीज-बेंज और एक लैंबॉर्गिनी शामिल हैं। एक्टर के पास 7 लाख रुपये की एक विंटेज मोटरसाइकिल भी है। उनके पास 80 लाख रुपये की एक वैनिटी वैन भी है।
रणवीर के पास हैं ये सारे अपार्टमेंट
रणवीर सिंह के पास मुंबई के वर्ली में स्थित एक 5 बीएचके अपार्टमेंट भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये है। बांद्रा में उनका एक समुद्र-मुखी क्वाड्रुप्लेक्स भी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत लगभग 119 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, प्रभादेवी में उनका एक 4 बीएचके घर भी है, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। अलीबाग में उनका एक विला भी है, जिसे उन्होंने 22 करोड़ रुपये में खरीदा था।
19 को रिलीज हो रही धुरंधर 2
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं। अक्षय खन्ना, जिन्होंने पहली किस्त में विलेन ‘रहमान डकैत’ का किरदार निभाया था। कहा जा रहा है कि दूसरे पार्ट में भी उनके कुछ सीन होंगे, जो फ्लैशबैक से जुड़ा होगा। इसके अलावा यामी गौतम का भी कैमियो हो सकता है। 5 दिसंबर में रिलीज हुई ओरिजिनल फिल्म ‘धुरंधर’ जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इसने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये कमाए थे।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?







