Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आखिरकार सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म के प्रीव्यू शो बुधवार, 18 मार्च को हुए, जिसके बाद गुरुवार, 19 मार्च को पूरे देश और दुनियाभर में इसे रिलीज किया गया। इस बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर अपनी फिल्म के सॉन्ग ‘आरी आरी’ पर जमकर थिरकते दिखे। आपने ये वीडियो नहीं देखा तो इस खबर के अंदर देख सकते हैं।
‘आरी आरी’ सॉन्ग पर खूब नाचे रणवीर सिंह
दअसल, 17 मार्च को मुंबई में एक म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा था। फिल्म के साउंडट्रैक के पीछे के गायकों के अलावा इसके मुख्य एक्टर रणवीर सिंह भी इस इवेंट में मौजूद थे। ‘आरी आरी’ सॉन्ग के सिंगर सुधीर यदुवंशी ने म्यूजिक लॉन्च का एक बैकस्टेज वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह रणवीर के साथ नजर आए. वीडियो में एक्टर और सिंगर इस सॉन्ग को गाते दिख रहे हैं। गाने पर रणवीर जमकर डांस करते भी दिख रहे हैं। वीडियो के आखिरी में एक्टर सुधीर को गले लगा लेते हैं और उनकी गायकी की तारीफ भी करते हैं। वह कहते हैं “लव यू, पाजी। क्या आवाज है यार।”
क्या आएगा ‘धुरंधर 3’?
पहले की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आदित्य धर इस फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट की घोषणा करेंगे और फैंस को लगा था कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में यह घोषणा होगी। फिल्म रिलीज होने के बाद कुछ लोगों ने तो ऐसी तस्वीरें भी शेयर कीं जिनमें दावा किया गया था कि तीसरा पार्ट जून में रिलीज होगा। हालांकि स्क्रीन ने इस बात को कंफर्म किया है कि पोस्ट-क्रेडिट सीन में ऐसी कोई घोषणा नहीं है। अब तक ‘धुरंधर 3’ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ में कौन हैं बड़े साहब?
‘धुरंधर: द रिवेंज’ में आखिरकार ‘बड़े साहब’ की असली पहचान सामने आ गई है। कई लोगों ने अंदाजा लगाया था कि पहली फिल्म में जिस कुख्यात ‘बड़े साहब’ का जिक्र किया गया था, वह दाऊद इब्राहिम ही था। इस फिल्म में यह किरदार एक्टर दानिश इकबाल निभा रहे हैं।
संबंधित खबरें (Also Read)
Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में दिखेंगे मिथुन चक्रवर्ती! वायरल फोटो के बाद तेज हुई अटकलें

बॉलीवुड इतिहास रच रही है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, फिल्म से जुड़े 10 हजार से ज्यादा क्रू मेंबर

Drishyam 3 OTT Release: थिएटर में रिलीज के बाद मोहनलाल की थ्रिलर फिल्म कब और कहां देखें?

Cockroach Janata Party: मीम्स से आंदोलन तक; आखिर कौन है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पीछे, जिसने 3 दिनों में जोड़े 30 लाख सदस्य

यह भी पढ़ें– Dhurandhar 2 Review: बॉलीवुड और साउथ स्टार्स का रिएक्शन, ‘धुरंधर 2’ पर क्या बोले सेलेब्स?


















