Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया है। अब वीकेंड पर सबकी नजर है कि मूवी कितनी कमाई करेगी। फिलहाल धुरंधर 2 का क्रेज दर्शकों कि सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और साउथ स्टार्स फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई है और इसने भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच दिया. अब मूवी का रिव्यू जाट के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी, फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने किया है।
धुरंधर 2 के फैन हुए राम गोपाल वर्मा
धुरंधर 2 का क्रेज तो जबरदस्त है। राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के बारे में लिखा, “धुरंधर 2 के साथ आदित्य धर ने उस तरह के सिनेमा का सिर काट दिया है – वह सिनेमा जिसने दर्शकों की समझ का अपमान किया, जिसने कहानियों की जगह भड़कीले और दिखावटी विज़ुअल्स को जगह दी, जिसने हीरो को भगवान और दर्शकों को भेड़ बना दिया। धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब उन सभी पुराने फिल्ममेकर्स की सोच को इतनी गहरी कब्र में दफनाने की प्रक्रिया में है कि उनके भूत भी बाहर नहीं निकल पाएंगे। धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर जो चीखें आप अभी सुन रहे हैं, वह एक सामूहिक आवाज है जो उनकी मौत का ऐलान कर रही है। अगर उस तरह की फिल्मों के मेकर्स, जो अभी प्रोडक्शन में हैं या जिनकी शूटिंग शुरू होने वाली है, अपनी सोच पर दोबारा काम नहीं करते और धुरंधर 2 को बार-बार देखकर खुद को उस बुराई से मुक्त नहीं करते, तो भगवान भी उनकी आत्माओं को नहीं बचा पाएंगे। लेकिन दिक्कत यह है कि, अगर वे ऐसा करना भी चाहें, तो उनके पास भले ही ढेर सारा पैसा हो, लेकिन आदित्य धर जैसा दिमाग उन्हें कहां से मिलेगा?”
जाट डायरेक्टर ने क्या कहा?
तेलुगू डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने एक्स पर लिखा, “यह भारतीय सिनेमा है जो दुनिया से बात कर रहा है… जोरदार और गर्व के साथ। रणवीर सिंह तो कमाल के हैं… उन्हें बयान करने के लिए शब्द ही नहीं हैं… चाहे इमोशन हों, एक्शन हो या जबरदस्त सीन, उन्होंने अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर सचमुच खुद को ही पीछे छोड़ दिया है। आदित्य धर ने एक फिल्ममेकर के तौर पर इस फिल्म के साथ एक मास्टरक्लास पेश किया है। ऐसी कहानी को परदे पर उतारने के लिए सचमुच हिम्मत चाहिए और 4 घंटे तक उसी जबरदस्त इंटेंसिटी और इमोशन को बनाए रखना तो लाजवाब है। @shashwatology का म्यूजिक तो एक अलग ही लेवल पर है, जो लगातार फिल्म को ऊपर उठाता है और उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। और @ActorMadhavan सर, क्या एक्टर हैं! वह लगातार खुद को नए अंदाज में ढालते रहते हैं और हर बार अपना सबसे बेहतरीन रूप दिखाते हैं। यह फिल्म इस बात का एक बेहतरीन नमूना है कि जब भारतीय सिनेमा का हर डिपार्टमेंट अपना 100% देता है, तो वह क्या हासिल कर सकता है। जरूर देखें!! #dhurandhartherevenge”
रणवीर सिंह ने राकेश बेदी की तारीफ की
एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने धुरंधर 2 के सेट पर रणवीर सिंह की तारीफ के शब्दों को याद किया। राकेश ने कहा, “बहुत अच्छी ट्यूनिंग रही और जब मेरा लास्ट डे था… तब रणवीर ने माइक अपने हाथ में ली और बोला कि अगर यह फिल्म Rs 1000 करोड़ की कमाई करेगी तो उसमें 500 करोड़ राकेश जी की वजह से होंगे!”
संबंधित खबरें (Also Read)
Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में दिखेंगे मिथुन चक्रवर्ती! वायरल फोटो के बाद तेज हुई अटकलें

बॉलीवुड इतिहास रच रही है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, फिल्म से जुड़े 10 हजार से ज्यादा क्रू मेंबर

Drishyam 3 OTT Release: थिएटर में रिलीज के बाद मोहनलाल की थ्रिलर फिल्म कब और कहां देखें?

Cockroach Janata Party: मीम्स से आंदोलन तक; आखिर कौन है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पीछे, जिसने 3 दिनों में जोड़े 30 लाख सदस्य

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी ब्लॉकबस्टर हुई ‘धुरंधर 2’, कलेक्शन करेगा आपको हैरान







