Dhurandhar 2: धुरंधर 2 के ट्रेलर ने दर्शकों के होश उड़ा दिए। आज 7 फरवरी को ट्रेलर रिलीज किया गया, जो बहुत ही जबरदस्त है। पांच घंटे के अंदर इसे 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। जहां रणवीर सिंह और संजय दत्त के सीन सोशल मीडिया की दुनिया में चर्चा का विषय बन गए हैं। तो दूसरी तरफ यलीना जमाली भी ट्रेलर में एक नये अंदाज में दिखी।

इस बीच आदित्य धर की धुरंधर 2 बुक माय शो पर ट्रेंड करने लगी है। बता दें कि 18 मार्च के पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग जोरों पर है। ट्रेलर ने कई सारे सवाल फैंस के मन में जगा दिए है. एक सवाल ये भी है कि क्या इस आदित्य धर की फिल्म उरी: सर्जिकल स्ट्राइक से धुरंधर 2 जुड़ा हुआ है। क्या इसमें विक्की कौशल कैमियो रोल प्ले करेंगे?

धुरंधर 2 में दिखेंगे विक्की कौशल?

सोशल मीडिया पर पहले ऐसी चर्चा थी कि धुरंधर 2 में विक्की कौशल उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में मेजर विहान शेरगिल के अपने रोल को फिर से निभाएंगे। धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर सिंह यानी हमजा की बैकस्टोरी दिखाई गई, जिसमें उनका नाम जसकीरत सिंह रंगी बताया गया। उरी में कीर्ति कुल्हारी के कैरेक्टर ने बताया था कि उनके पति शहीद हो गए थे और उनका नाम भी जसकीरत सिंह रंगी था।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के साथ थिएटर्स में होगी ट्रेलर-टीजर की बौछार, फैंस को मिलेगा डबल धमाका

वहीं, मिड-डे ने एक सोर्स के हवाले से बताया, “आदित्य ने धुरंधर 2 में जो स्टार पावर जोड़ी है, उसके बारे में कुछ नहीं बताया है। डायरेक्टर, जो धुरंधर यूनिवर्स बनाने का प्लान बना रहे हैं, ने दोनों कहानियों की टाइमलाइन में अंतर के बावजूद उरी का एक ट्रैक स्मार्ट तरीके से डाला है।” इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की ने जनवरी में ही धुरंधर 2 के लिए जनवरी में ही अपने हिस्से की शूटिंग कर ली थी।

क्या सच में होंगे फिल्म का हिस्सा विक्की?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने बताया, “विक्की कौशल और उरी धुरंधर का हिस्सा नहीं हैं। मुझे नहीं पता कि यह कहां से आया। हम दूसरे पार्ट के लिए उत्सुकता और उत्साह को समझते हैं। इन्हें फैंस की बनाई अफवाहें और अंदाजा माना जा सकता है। लेकिन हम मीडिया को ऐसी बेतुकी बातों को खबर नहीं बनने दे सकते।” फिलहाल मेकर्स ने इस पर आफिशियल कुछ नहीं कहा है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर आने से पहले ही ‘धुरंधर 2’ हिट! 13 करोड़ की एडवांस कमाई

धुरंधर 2 का ट्रेलर मचा रहा तबाही

रणवीर ने कल धुरंधर 2 के ट्रेलर के रिलीज का टीजर शेयर कर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया था। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया जिसमें वह बंदूक लिए हुए हैं और उनके चेहरे पर इंटेंस लुक है। आज ट्रेलर रिलीज होते ही ये ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। आदित्य धर की लिखी और डायरेक्ट की हुई, इस स्पाई एक्शन थ्रिलर के आने वाले सीक्वल में रणवीर सिंह स्पाई हमजा अली मजारी के किरदार में दिखेंगे।

संजय दत्त (SP चौधरी असलम), अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रोल में, आर. माधवन (अजय सान्याल), सारा अर्जुन (यलिना जमाली), और राकेश बेदी भी फिल्म में मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। धुरधंर 2 की कहानी हमजा अली के सफर को दिखाएगी।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?