Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज हुए तीन दिन हुए है और इसने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दिया है। फिल्म की कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है। इसने चार दिन में ही 700 से ज्यादा की कमाई दुनियाभर में कर डाली। जबकि देश में आदित्य धर की फिल्म ने 400 से अधिक का बिजनेस कर लिया। अब इसके पांचवें दिन की कमाई का आंकड़ा आ गया है।
पांचवें दिन इतनी हुई कमाई
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, सभी भाषाओं में धुरंधर 2 ने पांचवें दिन 21.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये अर्ली आंकड़े है और फाइनल नंबर्स रात में आएंगे। कुल कमाई मूवी ने 476.05 करोड़ रुपये का कर लिया है, जबकि ग्रास कलेक्शन 567.85 करोड़ रुपये है।
क्या ग्लोबली इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी धुरंधर 2?
- दंगल: ₹2070 करोड़
- पुष्पा 2: ₹1742.10 करोड़
- बाहुबली 2: ₹1788.06 करोड़
- केजीएफ 2: ₹1215 करोड़
- धुरंधर: ₹1307.35 करोड़
- आरआरआर.: ₹1230 करोड़
- कल्कि 2898 एडी: ₹1042.25 करोड़
- जवान: ₹1160 करोड़
- कांतारा चैप्टर 1: ₹852.36 करोड़
- छावा: ₹807.91 करोड़
- स्त्री 2: ₹857.15 करोड़
राम गोपाल वर्मा ने फिर की धुरंधर 2 की तारीफ
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त तारीफ की। एक लंबी पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ रही है, बल्कि भारत में फिल्म बनाने के मूल आधार को ही फिर से परिभाषित कर रही है। उन्होंने आदित्य धर को रचनात्मक सीमाओं को आगे बढ़ाने का श्रेय दिया, जिन्होंने देशभक्ति, भू-राजनीति, आतंकवाद और मानवीय भावनाओं जैसे तत्वों को मिलाकर एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव तैयार किया है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से अपनी कहानी कहने के तरीके पर फिर से सोचने का आग्रह किया और यहां तक सुझाव दिया कि वे 19 मार्च, 2026 से पहले लिखी गई सभी स्क्रिप्ट को रद्द कर दें और नए सिरे से शुरुआत करें, क्योंकि ‘धुरंधर 2’ ने खेल के सारे नियम पूरी तरह से बदल दिए हैं और यह फिर से परिभाषित किया है कि सिनेमा क्या हो सकता है और कैसा होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के दीवाने हुए नागार्जुन अक्किनेनी, कहा- इसके बारे में सोचना बंद ही नहीं कर पा रहा हूं
संबंधित खबरें (Also Read)
Karuppu Day 1 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में छाई सूर्या की ‘करुप्पु’, पहले दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें

क्या भगवान शिव बनेंगे रणवीर सिंह? ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स खरीदने की चर्चा तेज

Mouni Roy-Suraj Nambiar: क्या टूटने की कगार पर है रिश्ता? सोशल मीडिया पर बढ़ीं अलगाव की चर्चाएं

The Great Grand Superhero: Aliens Ka Aagman: एलियंस और सुपरहीरो का धमाका! सूर्या की नई फिल्म ने ट्रेलर से ही बढ़ाया रोमांच








