बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना है। Dhurandhar 2, Pushpa 2 के बीच मुकाबले में धुरंधर: द रिवेंज ने बाजी मार ली है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने दुनिया भर में 1750 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और अब यह भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar 2 का दबदबा
धुरंधर: द रिवेंज ने घरेलू बाजार में 1111 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। यह किसी भी भारतीय फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू कमाई मानी जा रही है।वहीं विदेशी बाजार में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 46 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इस शानदार प्रदर्शन के चलते फिल्म ने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है, जिसने कुल 1742 करोड़ रुपये कमाए थे।
क्या बाहुबली 2 का रिकॉर्ड टूटेगा?
अब धुरंधर: द रिवेंज की नजर बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर है, जिसने 1788 करोड़ रुपये की कमाई की थी।फिल्म हर दिन करोड़ों की कमाई कर रही है और अनुमान है कि जल्द ही यह बाहुबली 2 के आंकड़े के करीब पहुंच जाएगी।
रणवीर सिंह की एक्टिंग बनी बड़ी वजह
फिल्म की सफलता में रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग का बड़ा योगदान माना जा रहा है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में यह और रिकॉर्ड तोड़ सकती है।





















