Dhurandhar 2: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 18 मार्च को मेकर्स ने पेड़ प्रीव्यू शोज रखे हैं और इसके टिकट मिलने शुरू हो चुके हैं। एंटरटेनमेंट ट्रैकिंग पोर्टल Sacnilk के अपडेट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने प्रीव्यू शो के लिए 21.19 करोड़ रुपये के 3.5 टिकट बेचे हैं। आदित्य धर डायरेक्टेड इस फिल्म का टारगेट सिर्फ इन लिमिटेड शो से 30-35 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना है।

क्या इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी धुरंधर 2?

सैकनिल्क के अनुसार, भारत में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू की एडवांस बिक्री से कुल कमाई अब 15.64 करोड़ रुपये हो गई है। ब्लॉक बुकिंग के साथ यह आंकड़ा 21.19 करोड़ रुपये हो जाता है। इसके साथ ही फिल्म फिल्म ‘दे कॉल हिम OG’ के रिकॉर्ड को तोड़ने के बहुत करीब है। फिल्म ‘दे कॉल हिम OG’ ने अपने पेड प्रीव्यू से 25 करोड़ रुपये कमाए थे। ये एक गैंगस्टर फिल्म है और इसमें पवन कल्याण ने दमदार एक्टिंग की थी। अब देखना होगा कि धुरंधर 2 ये रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 का क्रेज! रिलीज से पहले ₹3100 का टिकट, टूटे बड़े रिकॉर्ड

SPONSORED CONTENTAdvertisement

दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना आएंगे नजर या नहीं?

धुरंधर 2: द रिवेंज में एक बार फिर से रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, दानिश पंडोर, गौरव गेरा, सारा अर्जुन और राकेश बेदी नजर आएंगे। हालांकि इस पर सस्पेंस बना हुआ है कि दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना नजर आएंगे या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरे पार्ट में मेकर्स अक्षय के किरदार को फ्लैशबैक में दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें- Aditya Dhar Net Worth: धुरंधर 2 बनाने वाले आदित्य धर के पास कितनी प्रॉपर्टी है? करोड़ों में है नेट वर्थ

फिल्म की कहानी

कराची के ल्यारी शहर में सेट, यह इलाका गैंग वॉर और हिंसक लड़ाइयों के इतिहास के लिए जाना जाता है। धुरंधर कंधार प्लेन हाईजैक, 2001 पार्लियामेंट अटैक और 26/11 मुंबई अटैक जैसी जियोपॉलिटिकल और टेरर घटनाओं के बैकग्राउंड में सीक्रेट इंटेलिजेंस ऑपरेशन के बारे में है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?

Support Our Journalism

Read Without Limits

Subscribe to Samastipur News for an ad-free experience and exclusive premium content.

View Plans →