Dhurandhar 2: धुरंधर फ्रैंचाइजी ने न केवल बीमार पड़े बॉलीवुड को फिर से जिंदा किया है, बल्कि इसमें काम करने वाले लगभग हर एक्टर और टेक्नीशियन के करियर को भी जबरदस्त रफ्तार दी है। धुरंधर: द रिवेंज अपनी सक्सेसफुल रन जारी रखे हुए है और सिर्फ चार दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह फिल्म डोमेस्टिक मार्केट में जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। फिल्म के हर किरदार की चर्चा हो रही है, फिर चाहे वह बड़े साहब हो या फिर रणवीर की ऑन स्क्रीन बहन. आज आपको एक्टर उदयबीर संधू के बारे में बताते हैं, जिसने ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के बचपन के दोस्त का रोल प्ले किया है।

कौन हैं पिंडा जो फिल्म में बने रणवीर सिंह के दोस्त?

एक्टर उदयबीर संधू, आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ में एक खास किरदार निभाया है. अपनी दमदार एक्टिंग से उदयबीर चर्चा में है। फिल्म में उन्होंने गुरबाज सिंह (उर्फ पिंडा)कि किरदार निभाया है, जो रणवीर का दोस्त होता है। फैंस को जानकर हैरानी होगी कि वह एक्टिंग में आने से पहले पंजाब के लिए नेशनल-लेवल के हॉकी खिलाड़ी थे। अपनी एथलेटिक स्किल्स की वजह से उन्हें फिल्म ‘गोल्ड’ में काम मिला था. इस फिल्म में अक्षय कुमार और मौनी रॉय ने लीड रोल निभाया था। इसके अलावा उदयबीर ने दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा अभिनीत इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला में जतिंदर जिंदा की भूमिका निभाई। वह जगवीर संधू की भूमिका निभाते हुए शहनाज गिल के साथ इक्क कुड़ी में भी दिखाई दिए।

धुरंधर 2 के लिए उदयबीर ने की खास तैयारी

उदयबीर संधू ने भारत और दक्षिण अफ्रीका में एक मॉडल के तौर पर भी काम किया है। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 56.7K फॉलोअर्स हैं। ‘धुरंधर 2’ के लिए, उदयबीर ने 20 और 40 साल की उम्र के पिंडा का किरदार निभाने के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया और घटाया। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, “एक ही फिल्म में 20 साल के लड़के और 40 साल के आदमी का किरदार निभाया। उस किरदार में ढलने के लिए 15 किलो वज़न बढ़ाया और घटाया। मैंने अपनी सीमाओं को चुनौती दी, जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था। इसे बनाने में बहुत ज्यादा अनुशासन, खून, पसीना और आंसू लगे हैं। उम्मीद है कि आपको बड़े पर्दे पर पिंडा को देखने में मजा आएगा।”

SPONSORED CONTENTAdvertisement

अब आयुष्मान खुराना ने किया रिव्यू

धुरंधर 2 का क्रेज दर्शकों के अलावा सेलेब्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। आयुष्मान खुराना ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, “हम आदित्य धर के दौर में जी रहे हैं। अगर आपको लगता है कि वह सिर्फ इसी खास जॉनर के मास्टर हैं, तो आप गलत हैं, क्योंकि फिल्म के सभी डिपार्टमेंट्स के बीच का तालमेल, ग्राफ, कूलनेस और सिंक्रोनिसिटी यह दिखाते हैं कि वह किसी भी जॉनर में कमाल कर सकते हैं। वह एक अलग ही तरह के मल्टीडाइमेंशनल कलाकार हैं। मेरे बेहद टैलेंटेड समकालीन रणवीर सिंह अपनी GOAT (अब तक के सबसे महान) यात्रा पर हैं। क्या जबरदस्त और क्रेजी परफॉर्मेंस है! वह सिर्फ लयारी के शेर ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के शेर बन गए हैं। अर्जुन रामपाल में पूरी तरह से ग्रेस है और माधवन सर ने बहुत ही बारीकी से काम किया है। सारा अर्जुन बहुत प्यारी लगीं। संजय दत्त सर का अपना ही अंदाज था, गौरव गेरा बहुत प्यारे लगे। राकेश बेदी सर ने अपने चालाक किरदार को बखूबी निभाया। मुकेश छाबड़ा को बधाई। शाश्वत सचदेव, इतने शानदार म्यूज़िक के लिए बहुत बढ़िया काम किया। हिंदी सिनेमा ने 2 महीने के अंदर ही एक बार फिर ऊंचाइयों को छू लिया है।”

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 5वें दिन भी हुई सुपरहिट