Dhadak 2 Trailer Out: 12 जुलाई 2025 को रिलीज हुआ ‘धड़क 2’ का ट्रेलर इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाई गई दमदार केमिस्ट्री और सामाजिक मुद्दों की झलक ने दर्शकों को भावुक कर दिया है। यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि सामाजिक सच्चाई को भी उजागर करती है।

सिद्धांत और तृप्ति की जोड़ी ने चुराया दिल

Dhadak 2 Trailer Out featuring Siddhant Chaturvedi and Triptii Dimri intense chemistry, official trailer launch on 12 July 2025
Dhadak 2 Trailer Out: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने ट्रेलर में दिखाई गहरी केमिस्ट्री, रिलीज से पहले ही बढ़ा एक्साइटमेंट।

Dhadak 2 Trailer Out: ट्रेलर में एक गंभीर प्रेम कहानी को राजस्थान की पृष्ठभूमि में दिखाया गया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री को देखकर लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में एक तरफ जहां दिल को छूने वाले डायलॉग्स हैं, वहीं दूसरी ओर समाज की रूढ़ियों के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत भी दिखाई गई है।

इसे भी पढ़े

शाजिया इकबाल की दमदार डायरेक्शन

फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है, जो इस बार सामाजिक परतों और जातिवाद जैसे मुद्दों को भी गहराई से छूती हैं। ‘धड़क 2’ की कहानी सिर्फ प्रेम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संदेश देती है कि सच्चा प्यार सामाजिक दीवारों को भी गिरा सकता है।