Skip to main content
Samastipur News

Border 2 OTT Release Date: ‘बॉर्डर 2’ OTT पर कब होगी रिलीज? जानिए सनी देओल की वॉर फिल्म कहां देख सकेंगे

Border 2 OTT Release Date: फाइनली अब फिल्म बॉर्डर 2 ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को अब दर्शक घर बैठे देख सकते हैं। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं। इसके अलावा मोना सिंह ने भी फिल्म में काम किया है।

Updated at :
Border 2 OTT Release Date: ‘बॉर्डर 2’ OTT पर कब होगी रिलीज? जानिए सनी देओल की वॉर फिल्म कहां देख सकेंगे
Border 2 OTT Release Date: ‘बॉर्डर 2’ OTT पर कब होगी रिलीज? जानिए सनी देओल की वॉर फिल्म कहां देख सकेंगे (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Border 2 OTT Release Date: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म साल 2026 की शुरुआत 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। देशभक्ति से भरी फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। सनी को बड़े स्क्रीन पर देखकर उनके चाहने वाले काफी खुश हो गए थे। ओपनिंग डे पर मूवी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था, खास कर इसमें सनी के चाहने वाले शामिल थे। अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है। जो लोग इसे थिएटर्स में देखने से चूक गए थे, वह अब इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

किस ओटीटी पर रिलीज होगी बॉर्डर 2?

फिल्म बॉर्डर 2, 20 मार्च 2026 से Netflix पर रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स ने इसकी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। अब देखना है कि मेकर्स ऑफिशियली इस बारे में कब बताते हैं। पर जो भी हो दर्शकों के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

फिल्म का कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, बॉर्डर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 392.40 करोड़ रुपये और दुनिया भर में लगभग 449.65 करोड़ रुपये कमाए। साल 2026 की सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म का हिस्सा मोना सिंह, सोनम बाजवा ने भी अहम काम किया है।

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म

सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में है। हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म में सनी के साथ साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग 27 फरवरी, 2026 को शुरू हो चुकी है और इसका निर्देशन बालाजी गणेश कर रहे हैं। रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगादोस ने प्रोड्यूसर के तौर पर इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट किया है। इसके अलावा ‘गबरू’ में भी वह नजर आएंगी। शशांक उदापुरकर द्वारा निर्देशित और विशाल राणा और ओम छंगानी द्वारा निर्मित फिल्म ‘गबरू’ 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Paid Previews: कब से शुरू होंगे शो, किन शहरों में मिलेंगे टिकट?

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download