Skip to main content
Samastipur News

Border 2 Box Office Collection Day 37: हिट या मिस? 37 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर डटी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’

Border 2 Box Office Collection Day 37: ‘बॉर्डर 2’ अभी भी कमाई कर रही है, जबकि इसे रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। फिल्म 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। अब देखना होगा कि मूवी 330 करोड़ रुपये तक कब पहुंच पाती है।

Updated at :
Border 2 Box Office Collection Day 37: हिट या मिस? 37 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर डटी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’
Border 2 Box Office Collection Day 37: हिट या मिस? 37 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर डटी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Border 2 Box Office Collection Day 37: नई फिल्मों की लंबी कतार के बावजूद फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने रिलीज के 36 दिन पूरे कर लिए हैं। पांच हफ्तों का सफर तय करने के बाद भी यह टिकट खिड़की पर कमाई कर रही है। आइए आपको बताते हैं 37वें दिन फिल्म ने अपने खाते में कितने रुपये बटोरे।

37वें दिन का कलेक्शन

23 जनवरी को रिलीज हुई इस देशभक्ति ड्रामा ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई। 1997 की क्लासिक ‘बॉर्डर’ के सीक्वल के तौर पर आई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 37वें दिन 0.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ 327.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हो गया है। भले ही कमाई अब लाखों में सिमट गई हो, लेकिन इतने दिनों बाद भी थिएटर में टिके रहना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

बॉर्डर 2 की कमाई

  • बॉर्डर 2 का पहला दिन- 30 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का पहला हफ्ता – 224.25 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का दूसरा हफ्ता- 70.15 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का तीसरा हफ्ता- 23.35 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का चौथा हफ्ता-6.6 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 कलेक्शन डे 29- 0.30 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 कलेक्शन डे 30- 0.55 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 कलेक्शन डे 31- 0.7 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 कलेक्शन डे 32- 0.3 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 कलेक्शन डे 33- 0.3 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 कलेक्शन डे 34- 0.2 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 कलेक्शन डे 35- 0.2 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 कलेक्शन डे 36- 0.01 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 कलेक्शन डे 37- 0.04 लाख रुपये

बॉर्डर 2 का टोटल कलेक्शन- 327.11 करोड़ रुपये

इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं सनी देओल

सनी देओल फिल्ममेकर नितेश तिवारी की आने वाली रामायण ट्रायोलॉजी में भगवान हनुमान का रोल करने वाले हैं। इसमें रणबीर कपूर राम, साईं पल्लवी सीता और यश रावण का रोल करेंगे। पार्ट 1 (जो दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली है) में उनका रोल 15 मिनट का होगा, लेकिन सीक्वल में उनका रोल बहुत बड़ा और अहम होगा। दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर थिएटर में आएगा। रामायण करीब 4000-12000 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।

यह भी पढ़ें- गोविंदा के गाने ‘एक चुम्मा’ पर बूढ़ी दादी ने किया ऐसा डांस, यूजर्स रह गए हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता के गालों पर खेसारी लाल यादव ने खूब लगाया रंग, देसी रोमांस से भरपूर “होली बाद आके” बना ट्रेंडिंग सॉन्ग

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download