Ustaad Bhagat Singh OTT Release: पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ आपको याद होगी। ये फिल्म 19 मार्च 2026 को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। जहां रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल की ये मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, तो दूसरी तरफ ‘उस्ताद भगत सिंह’ की हालत शुरुआती दिनों में ही खराब हो गई थी। रिलीज से पहले जबरदस्त चर्चा और पवन कल्याण की स्टार पावर के दम पर फिल्म ने कुछ दिन तो कमाई की, लेकिन फिर इसका कलेक्शन गिरता गया। सिनेमाघरों में चलने के बाद अब फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
‘उस्ताद भगत सिंह’ किस ओटीटी पर हो रही रिलीज?
‘उस्ताद भगत सिंह’ 16 अप्रैल, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। इस बारे में बताते हुए नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, “नाम तो भगत है, लेकिन उनकी क्रांति ही उनकी पहचान है। नेटफ्लिक्स पर ‘उस्ताद भगत सिंह’ देखें, जो 16 अप्रैल को तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है।” जो लोग सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं देख पाए, उनके लिए ओटीटी पर रिलीज होने से घर बैठे इस एक्शन ड्रामा का मजा लेने का एक नया मौक़ा मिल रहा है।
कितना हुआ था कलेक्शन?
Sacnilk.com के अनुसार, पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 70.64 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 84.68 करोड़ रुपये रहा। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से मुकाबला होने के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हो गई।
जानिए फिल्म की कहानी उस्ताद भगत सिंह
‘उस्ताद भगत सिंह’ एक अनाथ लड़के, चिन्नैया की कहानी है। उसे हेडमास्टर चंद्रशेखर गोद ले लेते हैं और पाल-पोसकर बड़ा करते हैं और उसका नाम भगत सिंह रखते हैं। अपने गुरु के आदर्शों से प्रेरित होकर भगत अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए बड़ा होता है। ओल्ड सिटी में एसीपी के तौर पर काम करते हुए, उसकी एमएलए नल्ला नागप्पा और उसके परिवार से जबरदस्त दुश्मनी हो जाती है, जिसकी वजह से उसे अपनी ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया जाता है। बाद में वह नल्लामाला के जंगलों में एक टीचर के तौर पर समय बिताता है और आदिवासी समुदायों की मदद करता है, लेकिन श्लोका के अपहरण की एक घटना उसे फिर से एक बड़े संघर्ष में खींच लाती है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Ek Din Trailer Out: ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज! कहानी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 1 मई को होगी बड़ी रिलीज

Jubin Nautiyal Wedding: जुबिन नौटियाल ने चुपचाप रचाई शादी! हाई स्कूल लव स्टोरी बनी असली जिंदगी की कहानी

Do Deewane Seher Mein OTT: ओटीटी पर रिलीज को तैयार सिद्धांत-मृणाल की रोमांटिक फिल्म, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Bhooth Bangla: ओपनिंग डे पर ‘भूत बंगला’ हिट होगी या फ्लॉप? जानिए पहले रिव्यू में क्या कहा गया

यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल ने इस एडल्ट स्टार को भेजे DM, स्क्रीनशॉट आए सामने, मचा बवाल







