Ujjain: उज्जैन बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर एवं फिल्म अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने आज उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भोग आरती में दर्शन लाभ लिए।
बाबा महाकाल के दर्शन के उपरांत अभिनेता अनुपम खेर द्वारा सभा मंडप स्थित भगवान श्री वीरभद्र एवं श्री चंद्रादित्येश्वर महादेव तथा शंकराचार्य जी का पूजन किया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिनेता अनुपम खेर एवं शुभांगी दत्त का स्वागत किया गया।

Ujjain: महाकाल के दरबार में सब बराबर है- Anupam Kher
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इस दौरान नंदी हॉल में बाबा की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने भगवान महाकाल की पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया और मंगल कामना की। इस दौरान अनुपम खेर ने सोशल मिडिया पोस्ट पर कहा कि “क्या अद्भुत, दिव्य अनुभव है यहाँ आना। भारत सच में ऐसे अद्भुत धार्मिक स्थलों से भरा हुआ है, जिनकी प्राचीनता और इतिहास अविश्वसनीय है, आज मेरी आत्मा को एक अलग ही शांति और शक्ति का अनुभव हुआ।
“उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की जो प्रबंधक कमेटी है, वो बहुत ही अच्छा काम कर रही है। महाकाल के दरबार में सब सामान है, चाहे वो किसी भी पद पर हो। फिल्म अभिनेता ने कहा कि वे यहां एक भक्त के रूप में ही आते हैं, ना कि कोई सेलेबिट्री के तौर पर। उन्होंने कहा कि प्रभु शिव सबकी रक्षा करें सबका मंगल करें यही मेरी कामना है, जय श्री महाकाल।
संबंधित खबरें (Also Read)
Awarapan 2: 14 अगस्त को रिलीज! इमरान हाशमी फिर बनेंगे शिवम, दिशा पाटनी की एंट्री

Monalisa Bhosle: मोनालिसा केस में नया ट्विस्ट! प्रेग्नेंसी की वजह से पेश नहीं हुईं, पुलिस लौटी खाली हाथ

Raja Shivaji Trailer लॉन्च: स्टेज पर छलके आंसू; Genelia-Riteish हुए भावुक

लखन नहीं, अब ‘परशुराम’ नाम से गूंजेगी Sunny Deol की अगली फिल्म, Nikhil Bhatt ने बदला टाइटल

आज पहली बार आने का सौभाग्य मिला- Shubhangi Dutt
बॉलीवुड एक्ट्रेस शुभांगी दत्त ने सोशल मिडिया पोस्ट पर कहा कि “महाकाल मंदिर में आकर बहुत अच्छा लगा, मैं हमेशा से ही यहां आना चाहती थी। मुझे आज पहली बार बाबा महाकाल के यहाँ आने का सौभाग्य मिला बहुत अच्छे दर्शन हुए।” उन्होंने कहा कि में महाकाल का आशीर्वाद लेना चाहती थी, उन्हें धन्यवाद कहना चाहती थी। फिल्म तन्वी द ग्रेट ने नई शुरुआत दी है मुझे, और यहां पर आकर एक नई शुरुआत जैसे लग रहा है।
यह भी पढ़ें- Raja Shivaji Trailer लॉन्च: स्टेज पर छलके आंसू; Genelia-Riteish हुए भावुक







