Skip to main content
Samastipur News

आलिया भट्ट की ‘तुम्बाड 2’ में एंट्री, सोहम शाह-नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी संग करेंगी खास रोल

Tumbbad 2: फिल्म तुम्बाड 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक अहम किरदार निभाने वाली है। फिल्म में उनके किरदार को लेकर अपडेट आया है। हाल ही में फिल्म के एक्टर सोहम शाह ने इसके रिलीज डेट के बारे में बताया था।

Updated at :
आलिया भट्ट की ‘तुम्बाड 2’ में एंट्री, सोहम शाह-नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी संग करेंगी खास रोल
आलिया भट्ट की ‘तुम्बाड 2’ में एंट्री, सोहम शाह-नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी संग करेंगी खास रोल (PC-Social Media)
AI सार तैयार किया जा रहा है...
खबर सुनें

Tumbbad 2: सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड 2 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह की फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी इस बार नजर आएंगे। आदेश प्रसाद के डायरेक्शन में ये फिल्म बन रही है। यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होने वाली है। सोहम ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, एक गुनाहों भरा अतीत, एक मनहूस भविष्य। भूख बढ़ रही है, लालच की विरासत जारी है। अब फिल्म में आलिया भट्ट की एंट्री होने वाली है।

क्या ‘तुम्बाड 2’ में आलिया भट्ट को फाइनल कर लिया गया है?

‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग अभी मुंबई में चल रही है। एक सूत्र ने ‘मिड डे’ को बताया कि फिल्म की कहानी में आलिया का स्पेशल अपीयरेंस होगा। मीडिया रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि सोहम शाह की इस फिल्म के मेकर्स किसी ऐसे कलाकार की तलाश में थे, जो कम समय के लिए स्क्रीन पर आकर भी कहानी में गंभीरता और रोमांच पैदा कर सके। खबरों के मुताबिक, आलिया इस रोल के लिए एकदम सही साबित हुईं। इसके अलावा, इस फिल्म में हस्तर देवता से जुड़ी शापित पौराणिक कथाओं को और गहराई से दिखाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया 3 मई को तुम्बाड की शूटिंग करेंगी और 6 मई के बाद दोबारा शूटिंग शुरू कर सकती हैं। इस बीच 4 मई को उनके मेट गाला में शामिल होने की उम्मीद है।

दो दिनों की होगी शूटिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग की योजना बहुत ही बारीकी से बनाई गई है, जिसके लिए मड आइलैंड में एक भव्य सेट तैयार किया गया है। संभावना है कि आलिया भट्ट कुल मिलाकर दो दिनों तक शूटिंग करेंगी। मेकर्स ने कुछ पैच सीन्स के लिए एक ‘बॉडी डबल’ का इंतजाम किया है।

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो, आलिया भट्ट पिछली बार फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आई थी. अब वह फिल्म अल्फा में दिखेंगी, जिसमें शरवरी वाघ भी है। ‘अल्फा’ के बाद, आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Ek Din Review: “सब कुछ कॉपी, बस क्लाइमैक्स अपना”- यूजर्स बोले, क्या एक दिन भी चलेगी फिल्म?

Niharika Sharma
लेखक के बारे मेंBy Niharika Sharma
मेरा नाम निहारिका शर्मा है। मैं samastipurnews.in में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं। पिछले 3 साल से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं। मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है। मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं। लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है कि बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं, ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें
App Icon
Samastipur News App
Live Updates & Alerts
Download