आशिकी फेम एक्ट्रेस राहुल रॉय इन दिनों सुर्खियों में है। राहुल के कुछ रील्स इंटरनेट पर वायरल हुए थे, जिसमें वह कंटेंट क्रिएटर्स के साथ दिखे थे। रील्स वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह की बातें करने लगे। कई लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया। अब इस पूरे मामले पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने संकेत दिया कि चल रहे कानूनी मामलों की वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ट्रोल करने वालों को भी करारा जवाब दिया और उन लोगों की आलोचना की जिन्होंने उनका और उनके संघर्षों का मज़ाक उड़ाया।

राहुल रॉय ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

राहुल रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा सा पोस्ट लिखा। एक्टर लिखते हैं, “मैं अपना काम पूरी ईमानदारी और विनम्रता से करता हूं। मुझे कुछ कानूनी मामलों का खर्च उठाना है और ये आज के नहीं हैं-ये तो ब्रेन स्ट्रोक होने से भी पहले के हैं। अगर आप मेरी सादगी का मज़ाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों का उपहास करते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज़्यादा बताता है। अगर आपको सचमुच इतनी ही चिंता है, तो मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम ढूंढने में मदद कीजिए, ताकि मैं इन मामलों का खर्च उठा सकूं। कम से कम मैं अपनी मेहनत से कमा रहा हूं, न कि दूसरों का मजाक उड़ाकर।”

राहुल ने लिखा- आप मुझे नहीं तोड़ सकते

एक्टर ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, “और ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जब तक जिंदा हू, तब तक काम करना चाहता हूं। इससे मेरा दिमाग एक्टिव रहता है और मुझे एक मकसद और जिम्मेदारी का एहसास होता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते.”

SPONSORED CONTENTAdvertisement

जानें क्या हुआ था?

दरसअल, इस वीक राहुल रॉय के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। इन वीडियोज में एक्टर कंटेंट क्रिएटर के साथ दिखे थे। एक रील में तो वह डांस करते भी दिखे थे। इन रील्स के सामने आने के बाद जहां कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने राहुल के लिए चिंता जताई, वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और इन वीडियोज को बेहद अजीब बताकर मजाक उड़ाया।